अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 26 जनवरी । अंबे शक्ति विद्यापीठ देशनोक में आज 77 वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर शाला परिवार द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि विश्व हिन्दू परिषद देशनोक इकाई अध्यक्ष भंवर जी गिरी ने ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमती ललिता अग्रवाल एवं जितेंद्र सुराना उपस्थित रहे।

मुख्य अतिथि भंवर गिरी ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों को गणतंत्र के महत्व और संविधान के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने की प्रेरणा दी। विशिष्ट अतिथियों ने भी छात्र-छात्राओं का उत्साहवर्धन किया और विद्यालय की शैक्षणिक व सांस्कृतिक गतिविधियों की सराहना की।

आनंद स्वामी ने बताया कि इस अवसर पर स्कूली बच्चों द्वारा देशभक्ति से ओत-प्रोत गीत, नृत्य और लघु नाटिकाएं प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में शाला परिवार की ओर से अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह का समापन राष्ट्रगान और मिठाई वितरण के साथ हुआ।
साथ ही देशनोक पुलिस थाना ,नगरपालिका ,सीएचसी सहित सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में गणतंत्र दिवस पर ध्वजारोहण किया गया ।









