Home » राजनीति » राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम: अभिषेक चौधरी बने नए अध्यक्ष, अनिल चोपड़ा को 69,419 वोटों से हराया

राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम: अभिषेक चौधरी बने नए अध्यक्ष, अनिल चोपड़ा को 69,419 वोटों से हराया

राजस्थान यूथ कांग्रेस चुनाव परिणाम

अबतक इंडिया न्यूज 4 अक्टूबर जयपुर: राजस्थान प्रदेश यूथ कांग्रेस के चुनाव परिणामों की घोषणा कर दी गई है। जारी नतीजों के मुताबिक, अभिषेक चौधरी ने शानदार जीत दर्ज करते हुए यूथ कांग्रेस के नए अध्यक्ष का पद हासिल किया है।

अभिषेक चौधरी को कुल 6,15,570 (6.51 लाख से अधिक) वोट मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनिल चोपड़ा दूसरे स्थान पर रहे। अभिषेक चौधरी ने अनिल चोपड़ा को 69,419 वोटों के बड़े अंतर से मात दी है।

इंटरव्यू के बाद होगी अंतिम घोषणा

भले ही वोटों की गिनती में अभिषेक चौधरी ने शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है, लेकिन ऑल इंडिया यूथ कांग्रेस (AIYC) की प्रक्रिया के अनुसार अंतिम निर्णय (फाइनल डिसीजन) शीर्ष नेतृत्व द्वारा आयोजित इंटरव्यू के बाद किया जाएगा। इंटरव्यू प्रक्रिया पूरी होने के बाद आधिकारिक तौर पर अंतिम सूची जारी की जाएगी।

अभिषेक चौधरी बने नए अध्यक्ष
अभिषेक चौधरी बने नए अध्यक्ष

प्रमुख बिंदु:

  • विजेता: अभिषेक चौधरी (6,15,570 वोट)
  • दूसरे स्थान पर: अनिल चोपड़ा
  • जीत का अंतर: 69,419 वोट
  • अगला कदम: आलाकमान द्वारा लिया जाने वाला इंटरव्यू

चुनाव परिणाम सामने आने के बाद अभिषेक चौधरी के समर्थकों में खुशी की लहर है और प्रदेशभर से उन्हें बधाइयों का सिलसिला शुरू हो गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

The specified slider is trashed.