Home » राजस्थान » राजस्थान : आरक्षण लॉटरी पर बड़ा अपडेट,नई तारीखें घोषित

राजस्थान : आरक्षण लॉटरी पर बड़ा अपडेट,नई तारीखें घोषित

अबतक इंडिया न्यूज 16 अगस्त । राजस्थान में पंचायत राज संस्थाओं के चुनाव की तैयारियों के बीच आरक्षण लॉटरी को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है. ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग ने जिला स्तर और उपखंड स्तर पर होने वाली आरक्षण लॉटरी की तारीख तय कर दी है. विभाग की ओर से जारी आदेश के अनुसार जिला परिषद सदस्य, प्रधान और पंचायत समिति सदस्यों के लिए आरक्षण लॉटरी 17 सितंबर 2026 को, जबकि सरपंच और वार्ड पंच के लिए आरक्षण लॉटरी 18 सितंबर 2026 को निकाली जाएगी.

आरक्षण लॉटरी की नई तारीखें घोषित
आरक्षण लॉटरी की नई तारीखें घोषित

आरक्षण लॉटरी की नई तारीख

विभाग ने सभी जिला कलेक्टरों और उपखंड अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं. इससे पहले पंचायत राज संस्थाओं की आरक्षण लॉटरी 17 और 18 अगस्त को प्रस्तावित थी, लेकिन अब इसे स्थगित कर नई तारीख निर्धारित की गई है.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *