Home » राजस्थान » देशनोक नगर पालिका में लॉटरी ने बिगड़ा दिग्गजों का खेल, नई समीकरणों की कवायद शुरू

देशनोक नगर पालिका में लॉटरी ने बिगड़ा दिग्गजों का खेल, नई समीकरणों की कवायद शुरू

अबतक इंडिया न्यूज 17 अगस्त ​देशनोक। देशनोक नगरपालिका क्षेत्र के आगामी चुनावों के मद्देनजर वार्डों के आरक्षण की प्रक्रिया संपन्न हो गई है। नगरपालिका के कुल 25 वार्डों के वर्गवार और श्रेणीवार आरक्षण की सूची जारी कर दी गई है। जारी विवरण के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र में कुल 11 वार्ड आरक्षित वर्ग (SC व OBC) के लिए तथा 14 वार्ड अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी के अंतर्गत रखे गए हैं।
आरक्षण का वर्गवार विवरण:
​अनुसूचित जाति (SC) श्रेणी:
​कुल आरक्षित वार्ड: 6 (वार्ड संख्या: 4, 10, 3, 8, 5, 16)
​SC ओपन: 4 वार्ड (वार्ड संख्या: 10, 3, 5, 16)
​SC महिला: 2 वार्ड (वार्ड संख्या: 8, 4)
​अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) श्रेणी:
​कुल आरक्षित वार्ड: 5 (वार्ड संख्या: 18, 21, 23, 13, 7)
​OBC ओपन: 3 वार्ड (वार्ड संख्या: 7, 13, 23)
​OBC महिला: 2 वार्ड (वार्ड संख्या: 18, 21)
​अनारक्षित (सामान्य) श्रेणी,कुल वार्ड: 14
​सामान्य (पुरुष/ओपन): 9 वार्ड (वार्ड संख्या: 6, 9, 2, 22, 11, 1, 20, 12, 19)
सामान्य महिला: 5 वार्ड (वार्ड संख्या: 17, 14, 24, 25, 15)
      वार्ड आरक्षण सूची जारी होने के बाद सोशल मीडिया पर एआई बैनर ब्रांड कई नेताओं के सपने चकनाचूर हो गए हैं। दूसरी ओर जो दावेदार आरक्षण लॉटरी के बाद अपनी रणनीति बनाने की नीति पर काम करने की प्लानिंग करने पर  विचारशील थे, उनके सपनों कों पंख लग गए हैं.
महिला उम्मीदवार दोनों ही पार्टियों के लिए चुनौती 
सभी आरक्षित वर्ग कों मिलाकर कुल 9 महिला सीटें हैं. योग्य महिला उम्मीदवार ढूंढना बड़ी चुनौती होगी। यह चुनौती हरबार दोनों पार्टियों के सामने यक्ष प्रश्न के रूप में  खड़ा होता हैं. अधिकांश महिला वार्डों में केवल औपचारिकता ही निभाई जाती हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *