Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर एम्स में ली अंतिम सांस

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता का निधन, जोधपुर एम्स में ली अंतिम सांस

अबतक इंडिया न्यूज 8 जुलाई । केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के पिता ने मंगलवार को जोधपुर एम्स में अंतिम सांस ली. रेल मंत्री के पिता दाऊलाल वैष्णव का लंबे समय से जोधपुर एम्स में इलाज चल रहा था. इस खबर के बाद अश्विनी वैष्णव सुबह 10.30 बजे हवाई मार्ग से दिल्ली से जोधपुर पहुंचे. जिसके बाद वह एयरपोर्ट से सीधे अपने घर गए, जहां उनके परिवार के अन्य सदस्य भी मौजूद हैं.

जोधपुर एम्स में ली अंतिम सांस

केंद्रीय मंत्री के पिता के निधन की खबर जोधपुर एम्स की ओर से जारी की गई है. जिसमें उन्होंने जानकारी दी. जिसमें उन्होंने बताया कि केंद्रीय मंत्री के पिता दाऊ लाल वैष्णव (81 वर्ष) का कुछ दिनों से एम्स जोधपुर में इलाज चल रहा था. वे पिछले कुछ दिनों से गंभीर रूप से बीमार थे. काफी प्रयासों के बावजूद मेडिकल टीम द्वारा उन्हें बचाया नहीं जा सका. और उन्होंने जोधपुर एम्स में सुबह 11:52 बजे अंतिम सांस ली.

पाली जिले के रहने वाले थे अश्विनी वैष्णव के पिता

उल्लेखनीय है कि दाऊ लाल वैष्ण राजस्थान के पाली जिले के जीवंद कलां गांव के मूल निवासी हैं. वे पूर्व में सरपंच रह चुके हैं. बाड़मेर के पूर्व सांसद मानवेंद्र सिंह जसोल भी पिछले महीने उनके स्वास्थ्य की जानकारी लेने एम्स जोधपुर गए थे.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में