अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 26 सितंबर। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया रविवार को बीकानेर आएंगे।
राज्यपाल कटारिया रविवार प्रातः 11.25 बजे नाल एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से सर्किट हाउस जाएंगे। कटारिया दोपहर 12.30 बजे गंगाशहर रोड स्थित आदिनाथ भवन जाएंगे, जहां साहित्य संगम के तृतीय राष्ट्रीय अधिवेशन-2026 में भाग लेंगे।
राज्यपाल कटारिया दोपहर 3.30 बजे गंगाशहर स्थित सेवा सदन पहुंचकर आचार्य श्री रामलाल महाराज एवं उपाध्याय श्री राजेश मुनि जी के दर्शन करेंगे। इसके पश्चात शाम 4.30 बजे नोखा रोड, गंगाशहर स्थित हंशा गेस्ट हाउस में आयोजित चिकित्सकों के सम्मान समारोह में शिरकत करेंगे।
राज्यपाल कटारिया सायं 5.35 बजे राजस्थान प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र, गंगाशहर पहुंचेंगे, जहां केन्द्र के 75वें वर्षगांठ समारोह एवं अमृत महोत्सव वर्ष के तहत भामाशाह सम्मान समारोह में भाग लेंगे। सर्किट हाउस में रात्रि विश्राम करेंगे।
राज्यपाल कटारिया 28 सितंबर को सुबह 11.25 बजे प्रस्थान करेंगे












