Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पीबीएम सुधारो जनआंदोलन: छठे दिन कांग्रेस का सामूहिक सुंदरकांड पाठ, प्रशासन को सद्बुद्धि देने की कामना

पीबीएम सुधारो जनआंदोलन: छठे दिन कांग्रेस का सामूहिक सुंदरकांड पाठ, प्रशासन को सद्बुद्धि देने की कामना

अबतक इंडिया न्यूज 16 जून बीकानेर।  संभाग के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल (पीबीएम) में व्याप्त अव्यवस्थाओं और कथित भ्रष्टाचार के खिलाफ जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में चल रहा ” *पीबीएम अस्पताल सुधारो जनआंदोलन”* मंगलवार को छठे दिन भी जारी रहा। आंदोलन के छठे दिन कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने अस्पताल परिसर में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया। इस दौरान हनुमान जी से अस्पताल प्रशासन को सद्बुद्धि देने और मरीजों के बेहतर उपचार की कामना की गई।
अस्पताल प्रशासन और सरकार पर अनदेखी का आरोप
​देहात कांग्रेस अध्यक्ष बिशनाराम सियाग ने आंदोलन को संबोधित करते हुए कहा कि पिछले छह दिनों से लगातार धरना-प्रदर्शन जारी है, लेकिन संवेदनशील होने का दावा करने वाली राज्य सरकार और स्थानीय प्रशासन की ओर से अब तक कोई सकारात्मक प्रतिक्रिया नहीं आई है। उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं में तुरंत सुधार करने, जवाबदेही तय करने तथा मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने की पुरजोर मांग उठाई।
​शहर कांग्रेस अध्यक्ष मदनगोपाल मेघवाल ने भी आरोप लगाया कि अस्पताल में लंबे समय से अव्यवस्थाओं का बोलबाला है, जिसके कारण दूर-दराज से आने वाले गरीब और आम मरीजों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
​इन मुख्य मुद्दों को लेकर गहरा रहा है आक्रोश
​कांग्रेस नेताओं ने पीबीएम अस्पताल की गंभीर खामियों को उजागर करते हुए गहरा रोष व्यक्त किया। आंदोलन के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:
गंभीर लापरवाही: प्रसूताओं की डिलीवरी के दौरान कथित चिकित्सकीय लापरवाही के चलते छह महिलाओं की किडनी खराब होने का संगीन मामला।
​अधूरी स्वास्थ्य सेवाएं: पिछले 8 वर्षों से बनकर तैयार खड़ी जनाना गायनिक विंग और नवनिर्मित मेडिसिन विंग को अब तक शुरू नहीं किया जाना।
भ्रष्टाचार और लूट: मैनपावर सप्लाई, नर्सिंग स्टाफ भर्ती, फर्जी हस्ताक्षरों से दवा चोरी और घटिया सामग्री को ऊंचे दामों पर खरीदने के आरोप।
​अवैध वसूली: अस्पताल परिसर में वाहन पार्किंग और फोटोस्टेट आदि के नाम पर मनमानी दरें वसूलना।
​बुनियादी सुविधाओं का अभाव: ट्रॉमा सेंटर में अव्यवस्थाएं, नियमित साफ-सफाई न होना और मरीजों को जरूरी दवाइयां, छल्ला व आंखों के लेंस तक उपलब्ध न होना।
मरीजों से बदसलूकी: अस्पताल कर्मचारियों द्वारा आए दिन मरीजों और उनके परिजनों के साथ मारपीट व अभद्र व्यवहार करना।
​धरने पर ये रहे मौजूद
​जिला संगठन महासचिव प्रहलादसिंह मार्शल ने बताया कि छठे दिन के धरने व जनआंदोलन में बिशनाराम सियाग, मदन गोपाल मेघवाल, श्रीकृष्ण गोदारा, आनन्दसिंह सोढ़ा, श्रीराम भादू, शिवदान मेघवाल, प्रेम जोशी, मो. रमजान रंगरेज, रामनिवास तर्ड, अमरीक सिंह, राजेश गोदारा, अजय सिद्ध, रामजस कस्वां, विजयसिंह शेखावत, राजकुमार यादव और मुकेश बिश्नोई सहित सैकड़ों की संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कांग्रेस नेतृत्व ने चेतावनी दी है कि जब तक प्रशासन इन मांगों पर ठोस कार्रवाई नहीं करता,

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

लक्ष्मीनाथ मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव: यज्ञ में दी आहुतियां, नव विग्रहों के नगर भ्रमण पर उमड़ा जनसैलाब, ​ बुधवार को विधि-विधान से होगी मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा, पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे का आयोजन