Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » तारबंदी क्रॉस करके भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, BSF ने पकड़ा

तारबंदी क्रॉस करके भारत में घुसा पाकिस्तानी नागरिक, BSF ने पकड़ा

अबतक इंडिया न्यूज बाड़मेर 27 नवंबर । बाड़मेर में एक पाकिस्तानी नागरिक तारबंदी पार कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर गया. ग्रामीणों की सूचना पर बीएसएफ ने उसे जाटों का बेरा के पास मवेशी बाड़े से दबोच लिया. बीएसएफ ने पाक नागरिक को सेड़वा पुलिस को सुपुर्द कर दिया है. फिलहाल कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है, लेकिन आगे की जांच जारी है ताकि सीमा उल्लंघन की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके.

तारबंदी क्रॉस करके भारतीय सीमा घुसा युवक

जानकारी के अनुसार, पाकिस्तान के मिठी जिले के छाछरो तहसील के नवातला गांव निवासी 25 वर्षीय हिंदल पुत्र वर्षो भील ने भारत पाक बॉर्डर पर तारबंदी क्रॉस कर भारतीय सीमा में प्रवेश कर लिया. उसके बाद पशुओं के बाड़े में छुपकर बैठा था. तभी स्थानीय निवासी जेठाराम की नजर उस पर पड़ गई. सतर्क ग्रामीण ने तुरंत उसे दबोच लिया और सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों को सौंप दिया.

खुफिया एजेंसियां युवक से करेंगी पूछताछ

BSF ने प्रारंभिक पूछताछ के बाद पाक नागरिक हिंदल को सेड़वा थाना पुलिस के हवाले कर दिया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि उसे बाड़मेर जिला मुख्यालय लाया जाएगा, जहां खुफिया एजेंसियों व अन्य सुरक्षा बलों की संयुक्त टीम विस्तृत पूछताछ करेगी. अधिकारियों के अनुसार, पाकिस्तानी युवक के पास कोई हथियार, संदिग्ध सामग्री या दस्तावेज बरामद नहीं हुआ है.

पाकिस्तानी नागरिक पकड़े जाने के बाद बढ़ाई निगरानी

उसने अपना नाम-पता सही बताया है, लेकिन वह किस मकसद से और किस जगह से तारबंदी काटकर या चढ़कर भारत में घुसा, इसकी गहन जांच की जा रही है. घटना से सीमावर्ती क्षेत्र में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं और पूरे बॉर्डर पर निगरानी बढ़ा दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में