अबतक इंडिया न्यूज 15 जून देशनोक । श्री साधु मार्गीय जैन समता महिला मंडल, देशनोक द्वारा आज सामाजिक सरोकार के तहत एक सराहनीय पहल की गई। मंडल की ओर से सोमवती अमावस्या के पावन पर्व और क्षेत्र में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए आमजन व श्रद्धालुओं के लिए शीतल छाछ वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

महिला मंडल की अध्यक्षा श्रीमती शारदा गुलगुलिया ने जानकारी देते हुए बताया कि इस समय सूर्यदेव के तीखे तेवरों के कारण आम जनजीवन बेहाल है। ऐसे में राहगीरों और श्रद्धालुओं को गर्मी से तात्कालिक राहत पहुंचाने के उद्देश्य से विश्व प्रसिद्ध श्री करणी माता मंदिर के मुख्य द्वार के आगे विशेष स्टॉल लगाया गया। यहाँ मंदिर आने वाले दर्शनार्थियों और स्थानीय लोगों को ठंडी छाछ वितरित की गई। दोपहर की तपती धूप में शीतल छाछ पाकर राहगीरों के चेहरे खिल उठे।
महिलाओं ने दिखाया सेवा का जज्बा
धार्मिक और सेवा की इस अनूठी त्रिवेणी में महिला मंडल की सदस्यों ने पूरे उत्साह और सेवाभाव के साथ अपनी भागीदारी निभाई। स्टॉल पर आने वाले हर व्यक्ति को आदर सहित छाछ पिलाई गई।
इनकी रही विशेष भूमिका:
इस पुण्य कार्य और छाछ वितरण व्यवस्था को सुचारू बनाने में महिला मंडल की मंत्री रीता नाहटा, मीनाक्षी कातेला, इंद्रा आंचलिया, उषा रानी, चंदा डोसी, श्रीया सांड तथा सुनीता नाहर सहित मंडल की कई अन्य महिलाओं ने अपनी सक्रिय और सराहनीय सेवाएं प्रदान कीं। स्थानीय नागरिकों ने महिला मंडल के इस सेवाभावी कार्य की जमकर सराहना की है।










