अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 13 जुलाई । राजस्थान मेडिकल काउंसिल (RMC), जयपुर द्वारा बीकानेर(देशनोक ) के रहने वाले ओंकार सिंह को आधिकारिक तौर पर चिकित्सा क्षेत्र में अभ्यास (प्रैक्टिस) करने के लिए पंजीकरण प्रमाण-पत्र (Certificate of Registration) जारी कर दिया गया है। काउंसिल द्वारा उन्हें आज 13 जुलाई 2026 को पंजीकृत किया गया है।

देशनोक निवासी करणी सिंह के पुत्र डॉ. ओंकार सिंह ने S.P. मेडिकल कॉलेज, बीकानेर से वर्ष 2025 में अपनी MBBS की पढ़ाई पूरी की है।उनका यह पंजीकरण 12 जुलाई 2031 तक के लिए मान्य (वैध) किया गया है।काउंसिल द्वारा डिजिटल रूप से हस्ताक्षरित इस प्रमाण-पत्र के बाद अब वे आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों (मॉडर्न साइंटिफिक मेडिसिन, सर्जरी और गाइनोकोलॉजी) के तहत कानूनी रूप से चिकित्सा सेवा देने के पात्र हो गए हैं।
देशनोक के इस होनहार युवा की उपलब्धि पर कस्बे में खुशी की लहर ।शुभचिंतकों ,मित्रों व पूर्व पार्षद लक्ष्मण दान सहित कई जनप्रतिनिधियों ने बधाई दी हैं । गौरतलब हैं कि डॉ. ओंकार सिंह के पिता करणी सिंह देशनोक सीएचसी मे वरिष्ठ नर्सिंग अधिकारी के रूप कार्यरत हैं । डॉ. ओंकार सिंह की इस उपलब्धि पर अबतक इंडिया न्यूज परिवार हार्दिक बधाई के साथ उज्ज्वल भविष्य की कामना करता हैं ।












