Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

अनियमितताएं पाए जाने सात मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलंबित

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 13 जुलाई। जांच के दौरान विभिन्न अनियमितताएं पाए जाने पर 7 मेडिकल स्टोर्स के अनुज्ञापत्र निलम्बित किए गए हैं।

अनुज्ञापन प्राधिकारी एवं सहायक औषधि नियंत्रक  देवेंद्र कुमार केदावत ने बताया कि खारा इण्ड्रस्ट्रीयल के गुरुकृपा मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र पत्र 23 से 27 जुलाई तक 5 दिवस तक, खारा की फर्म मैसर्स एम्स क्योर फार्मेसी का अनुज्ञापत्र पत्र 23 जुलाई से 1 अगस्त तक 10 दिवस, करणी इण्ड्रस्ट्रीयल एरिया, बीकानेर के भगवती मेडिकल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 जुलाई से 1 अगस्त तक 10 दिवस, घड़सीसर के आलिया मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का 23 से 27 जुलाई तक 5 दिवस, मुक्ताप्रसाद कॉलोनी के बालाजी मेडिकल एजेन्सी का अनुज्ञापत्र 23 से 27 जुलाई तक 5 दिवस के लिए, लूणकरणसर के खोड़ाला गांव के डूडी मेडिकल एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 जुलाई से 11 अगस्त तक 20 दिवस के लिए तथा पूगल रोड बीकानेर स्थित बीकाणा मेडिकोज एण्ड जनरल स्टोर का अनुज्ञापत्र 23 से 29 जुलाई तक 7 दिवस के लिए निलंबित कर दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *