Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पितृ पक्ष में पत्नी की स्मृति में ओम प्रकाश जोशी ने किया भूखंड दान, अब विप्र फाउंडेशन बनायेगा कन्या छात्रावास व अन्य शिक्षा केन्द्र

पितृ पक्ष में पत्नी की स्मृति में ओम प्रकाश जोशी ने किया भूखंड दान, अब विप्र फाउंडेशन बनायेगा कन्या छात्रावास व अन्य शिक्षा केन्द्र

अबतक इंडिया न्यूज 16  सितम्बर। सरदारशहर मूल के काठमांडू निवासी पंडित ओमप्रकाश जोशी ने अपनी धर्मपत्नी शांतिदेवी जोशी की स्मृति को चिरस्थायी बनाने हेतु सरदारशहर में 125.11 वर्ग गज का एक भू-खण्ड आदर्श विद्या मंदिर के पास, वार्ड-4 में विप्र फाउंडेशन को प्रदान किया गया है।

जोशी ने भूमि की  रजिस्ट्री राष्ट्रीय महामंत्री  पवन कुमार पारीक एवं राष्ट्रीय सचिव  मुकेश रामपुरा को स्थानीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में कब्जा सहित चाबी सौंप दी। विप्र फाउंडेशन द्वारा भूमि पर शीघ्र ही भवन का निर्माण कर कन्या छात्रावास, आदि शंकर ई-लाइब्रेरी एवं बाबू मोशाय ई-मित्र जैसी सेवाओं का संचालन किया जाएगा। विप्र फाउंडेशन ने जोशी परिवार का आभार जताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में