Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » नोखा सीओ जरनैल सिंह ने ली देशनोक थाने में CLG सदस्यों की बैठक, ​सीनियर सिटीजन ऐप, साइबर क्राइम व नशे की रोकथाम पर रहा मुख्य फोकस; ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ की दी जानकारी

नोखा सीओ जरनैल सिंह ने ली देशनोक थाने में CLG सदस्यों की बैठक, ​सीनियर सिटीजन ऐप, साइबर क्राइम व नशे की रोकथाम पर रहा मुख्य फोकस; ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ की दी जानकारी

अबतक इंडिया न्यूज 23 जुलाई देशनोक । क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने और जन-जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से गुरुवार को देशनोक पुलिस थाने में सीएलजी (सिटिजन लाइजन ग्रुप) सदस्यों की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता नोखा वृत्ताधिकारी (सीओ) जरनैल सिंह ने की। इस दौरान साइबर अपराधों पर अंकुश, नशे के खिलाफ अभियान और वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

​’ऑपरेशन नीलकंठ’ और साइबर सुरक्षा पर जोर

 

​बैठक को संबोधित करते हुए सीओ जरनैल सिंह ने बीकानेर पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के बारे में सीएलजी सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने समाज को नशामुक्त बनाने के लिए आमजन से पुलिस का सहयोग करने की अपील की।
​इसके साथ ही, लगातार बढ़ते साइबर अपराधों पर चिंता व्यक्त करते हुए सीओ ने डिजिटल ठगी के तरीकों और उनसे बचाव के उपायों के बारे में जागरूक किया। उन्होंने बताया कि किसी भी अनजान कॉल, लिंक या ओटीपी (OTP) को साझा न करने जैसी सावधानियां बरतकर ही साइबर ठगी से बचा जा सकता है।

 

​वरिष्ठ नागरिकों के लिए ‘सीनियर सिटीजन ऐप’

 

​बैठक में वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा और सहायता के लिए बनाए गए ‘सीनियर सिटीजन ऐप’ की उपयोगिता के बारे में भी सदस्यों को अवगत कराया गया, ताकि जरूरत के समय बुजुर्गों को तुरंत पुलिस सहायता मिल सके।
​इस अवसर पर देशनोक थानाधिकारी (SHO) सुमन शेखावत सहित बड़ी संख्या में सीएलजी सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। सीएलजी सदस्यों ने भी पुलिस को क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया और हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *