अबतक इंडिया न्यूज 27 जून जयपुर।भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के जयपुर केंद्र ने राजस्थान के मौसम को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और बड़ा अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के आधिकारिक बुलेटिन के अनुसार, राज्य में दक्षिण-पश्चिम मानसून के आगे बढ़ने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह से अनुकूल बनी हुई हैं। इसके चलते आगामी दो से तीन दिनों के भीतर पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल जाएगा।
मौसम विभाग (IMD) ने साफ किया है कि बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर और कोटा संभाग के कई जिलों में मेघगर्जन, आंधी-तूफान और बिजली गिरने के साथ-साथ मध्यम से लेकर कहीं-कहीं अत्यंत तेज बारिश होने की प्रबल संभावना है।
सक्रिय हुआ नया मौसम तंत्र
मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, वर्तमान में एक कम दबाव का क्षेत्र और चक्रवाती परिसंचरण तंत्र सक्रिय है। इसके साथ ही, उत्तर पंजाब और उससे सटे पाकिस्तान के ऊपर भी एक ऊपरी हवा का चक्रवाती क्षेत्र बना हुआ है, जो राजस्थान के मौसम तंत्र को सीधे प्रभावित कर रहा है। इन दोनों प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव के कारण राज्य के दक्षिणी और पूर्वी हिस्सों में मानसून की सक्रियता काफी तेजी से बढ़ने वाली है।
बीकानेर संभाग में धूलभरी आंधी और अचानक बारिश
पश्चिमी राजस्थान के प्रमुख जिले बीकानेर में इस समय मौसम के दो अलग-अलग रूप देखने को मिल रहे हैं. एक तरफ जहां बीकानेर में अधिकतम तापमान 41.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है, वहीं दूसरी तरफ मौसम विभाग ने यहां अचानक मौसम बदलने की चेतावनी दी है. आगामी 24 घंटों में बीकानेर संभाग के कई हिस्सों में अचानक तीव्र मेघगर्जन के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं. धूलभरी आंधी चलने के साथ ही कहीं-कहीं हल्की से मध्यम स्तर की बारिश होने की संभावना है.

सीमावर्ती इलाकों को मिलेगी गर्मी से राहत
दूसरी ओर, पश्चिमी राजस्थान के कुछ सीमावर्ती इलाकों जैसे श्रीगंगानगर और जैसलमेर में अभी भी अधिकतम तापमान 42 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया जा रहा है, जिससे लोग उमस और गर्मी से परेशान हैं। हालांकि, मौसम विभाग का अनुमान है कि आगामी 24 से 48 घंटों में इन क्षेत्रों में भी गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें पड़ने और तेज झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना है, जिससे तापमान में गिरावट आएगी और मौसम सुहावना हो जाएगा।
मौसम विभाग की सलाह:
आगामी दिनों में खराब मौसम और आंधी-तूफान के मद्देनजर विभाग ने आमजन को सतर्क रहने और आकाशीय बिजली चमकने के दौरान सुरक्षित स्थानों पर शरण लेने की अपील की है।