Home » क्राइम » देशनोक में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्यवाही , डंपर सहित एलएनटी मशीन सीज

देशनोक में अवैध खनन के खिलाफ खनिज विभाग की कार्यवाही , डंपर सहित एलएनटी मशीन सीज

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 21 देशनोक । देशनोक ओरण में मंगलवार को बीकानेर खनिज विभाग की टीम ने अवैध खनन के खिलाफ कार्यवाही को अंजाम देते हुए एक डंपर व एलएनटी मशीन मौके पर जब्त कर सीज की।विभागीय खनिज अभियंता एम पी पुरोहित ने बताया कि मंगलवार को दोपहर दो बजे अनिरुद्ध सिंह के नेतृत्व में विभाग की टीम ने मौके पर पहुंच कर देशनोक करणी माता ओरण में अवैध मिट्टी खनन कर रही एलएनटी मशीन सहित डंपर को मौके पर सीज करने की कार्यवाही की गई।

शिकायतकर्ता प्रह्लाद दान,सांवर दान,मुन्नादान आदि ने मीडिया से मुखातिब होते हुए खनिज विभाग की कार्यवाही की सराहना की।शिकायतकर्ताओं ने आरोप लगाया कि ठेकेदार व कुछ भूमाफिया मिलकर अवैध रूप से पवित्र ओरण भूमि में मिट्टी खनन कर रहे थे।खनिज विभाग को इसकी सूचना दी गई।देशनोक उप-तहसीलदार व पटवारी को भी सूचित किया गया।शिकायतकर्ताओं का आरोप हैं कि कोर्ट के स्टे आर्डर के बावजूद ओरण में मिट्टी का खनन होना बेहद चौकानेवाली घटना हैं।

नायब तहसीलदार उत्तमचन्द ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर जा कर चल रहे खनन कार्य को रुकवाकर सम्बंधित पक्ष को पाबंद किया गया है।साथ ही हिदायत दी गई है कि अगर दुबारा खनन करते हुए पाए गए तो उचित आवश्यक कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *