सोमवार को देशनोक पुलिस ने चाइनीज मांझा सहित विक्रय राशि तीन सौ रुपए नगद बरामद की हैं।देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि विकास पुत्र हरिकिसन भार्गव सदर बाजार देशनोक को गिरफ्तार कर बीएनएस की धारा 125 ,223(A) मामला दर्ज कर जांच एएसआई चरणजीत सिंह को सौंपी गई हैं।

देशनोक पुलिस द्वारा चाइनीज मांझे से मासूम विराट की दर्दनाक मौत के बाद लगातार तीन दिन सर्च ऑपरेशन चलाया। आखिरकार सोमवार को चाइनीज मांझा बेचते हुए एक युवक पकड़कर एक लटाई चाइनीज मांझा सहित तीन सौ रूपए नगद बरामद भी किए। लेकिन पकड़ा गया युवक महज एक छोटा सा प्यादा हैं, कोई दुकानदार नहीं हैं। ऐसे में सप्लाई करने वाला बड़ा विक्रेता अभी भी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। देशनोक पुलिस की तीन दिन लगातार रही सक्रियता व सतर्कता से कोई बड़ा हादसा तो नहीं हुआ लेकिन मासूम विराट का गुनहगार अभी भी आजाद हैं।










