Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट ,जल्दी पढ़ें पूरी खबर

राजस्थान लैब असिस्टेंट भर्ती 2026 को लेकर आया बड़ा अपडेट ,जल्दी पढ़ें पूरी खबर

अबतक इंडिया न्यूज जयपुर 8 मई । राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा आयोजित की जा रही प्रयोगशाला सहायक भर्ती परीक्षा में शामिल होने वाले लाखों युवाओं के लिए एक बेहद उत्साहजनक खबर सामने आई है. बोर्ड के अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने एनडीटीवी के माध्यम से युवाओं को एक बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है. उन्होंने संकेत दिए हैं कि 10 मई को होने वाली विज्ञान विषय की परीक्षा में रिक्त पदों की संख्या में करीब 500 पद बढ़ सकते हैं.

अध्यक्ष आलोक का बड़ा ऐलान 

बोर्ड अध्यक्ष मेजर जनरल आलोक राज ने इस “ब्रेकिंग न्यूज़” को साझा करते हुए कहा कि पदों की संख्या बढ़ने से अभ्यर्थियों के चयन के अवसर बढ़ जाएंगे. उन्होंने विशेष रूप से अपील की है कि जो युवा मेहनत से तैयारी कर रहे थे वे इस अवसर को न चूकें और निश्चित रूप से परीक्षा देने पहुंचें. पदों में यह संभावित बढ़ोतरी विज्ञान विषय के अभ्यर्थियों के लिए किसी बड़ी सौगात से कम नहीं है.

परीक्षा की तैयारी और केंद्रों का विवरण

बोर्ड ने 9 और 10 मई को होने वाली इस विशाल परीक्षा के लिए पुख्ता इंतजाम किए हैं. इस भर्ती में कुल 9 लाख 22 हजार अभ्यर्थी अपना भाग्य आजमाएंगे. 9 मई की परीक्षा के लिए 1260 केंद्र बनाए गए हैं जबकि 10 मई की परीक्षा के लिए केंद्रों की संख्या 1600 से अधिक रखी गई है.

परीक्षा का समय और शेड्यूल

9 मई को भूगोल विषय की परीक्षा एक ही पारी में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक होगी जिसमें 4 लाख अभ्यर्थी बैठेंगे. वहीं 10 मई को विज्ञान विषय की परीक्षा दो पारियों में आयोजित की जाएगी. पहली पारी सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पारी दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक चलेगी. विज्ञान विषय के लिए 5 लाख 22 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *