अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 8 मई । महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए देशनोक राजकीय महाविद्यालय में ” रानी लक्ष्मी बाई केंद्र” का शुभारंभ किया गया हैं।24 दिन तक चलने वाले इस शिविर में महिलाओं व बालिकाओं को शारीरिक व मानसिक रूप से मजबूत बनाने के लिए निःशुल्क आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिया जायेगा।
महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. शर्मिला पुनिया ने इस शिविर से जुड़ी अहम जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रशिक्षण शिविर भाग लेने के लिए इसी कॉलेज में अध्यनरत होना बिल्कुल भी अनिवार्य नहीं हैं।संस्था की ओर से कोई बाध्यता नहीं रखी गई हैं।देशनोक कस्बे की कोई भी छात्रा व महिला इस शिविर में निःशुल्क हिस्सा ले सकती हैं।
शिविर में कानूनी अधिकार व आत्मरक्षा के गुर सिखाए जायेंगे
राजकीय महाविद्यालय की महिला प्रकोष्ठ प्रभारी डॉ. पुनिया ने बताया कि 24 दिवसीय इस विशेष प्रशिक्षण शिविर में विशेषज्ञों द्वारा पंच,किक,ब्लॉक,जैसी बचाव की तकनीकों के साथ-साथ आपात स्थिति में तत्काल निर्णय लेने व सुरक्षा उपकरणों के इस्तेमाल का अभ्यास करवाया जायेगा।
ये है शिविर की विशेषता
इस शिविर की एक प्रमुख विशेषता यह भी हैं कि प्रशिक्षण के दौरान सभी प्रतिभागियों को प्रतिदिन पौष्टिक अल्पाहार उपलब्ध करवाया जायेगा।कोर्स सफलतापूर्वक पूरा करने वाली सभी छात्राओं व महिलाओं को महाविद्यालय की ओर से आधिकारिक प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जायेगा।
इन दस्तावेजों के साथ होगा पंजीकरण
प्रशिक्षण शिविर के लिए महाविद्यालय कार्यालय में पंजीकरण आरंभ हो चुका हैं।प्रथम बैच में 25 से 50 सीमित सीटें ही रखी गई हैं।इच्छुक महिलाएं व छात्राएं अपने आधार कार्ड की फोटो कॉपी के साथ महाविद्यालय के कार्यालय से फॉर्म प्राप्त कर अपना पंजीकरण कर सकती हैं।पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण होने पर शिविर का आयोजन किया जायेगा ।










