Home » क्राइम » देशनोक में पालिका चुनाव के दौरान पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब से भरी ब्लैक क्रेटा कार जब्त, कांग्रेस नेता पर शिकंजा

देशनोक में पालिका चुनाव के दौरान पुलिस का बड़ा एक्शन: अवैध शराब से भरी ब्लैक क्रेटा कार जब्त, कांग्रेस नेता पर शिकंजा

देशनोक पालिका चुनाव

अबतक इंडिया न्यूज 8 सितंबर देशनोक । नगर पालिका चुनाव के दौरान मंगलवार को सुबह देशनोक में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध रूप से शराब बांटने के एक प्रयास को विफल कर दिया है। देशनोक पुलिस टीम ने गश्त और जांच के दौरान अवैध शराब से लदी एक काले रंग की क्रेटा कार को जब्त किया है।

 

देशनोक नगरपालिका चुनाव के बीच शराब के कथित परिवहन और वितरण को लेकर लगातार दो घटनाओं ने क्षेत्र में राजनीतिक हलचल बढ़ा दी है। सोमवार देर रात से मंगलवार सुबह तक कुछ ही घंटों के अंतराल में दो अलग-अलग वाहनों से शराब बरामद होने की जानकारी सामने आई है। दोनों घटनाओं में कांग्रेस से संबंधित चुनावी प्रचार सामग्री मिलने का दावा किया गया है।

अवैध शराब का जखीरा बरामद

पुलिस कार्रवाई के दौरान क्रेटा कार से भारी मात्रा में देशी व अंग्रेजी शराब बरामद की गई, जिसमें:

  • देशी शराब: 141 पव्वे
  • अंग्रेजी शराब: 96 पव्वे
  • अंग्रेजी शराब: 12 बोतलें

पुलिस ने शराब के इस पूरे जखीरे के साथ परिवहन में प्रयुक्त ब्लैक क्रेटा कार को भी जब्त कर लिया है।

स्थानीय नागरिकों का दावा है कि कार में मिले मोबाइल फोन की स्क्रीन पर नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष ओमप्रकाश मुंधड़ा से संबंधित WhatsApp संदेश दिखाई दे रहा था। हालांकि, इस आधार पर किसी व्यक्ति की भूमिका या संलिप्तता का निष्कर्ष निकालना उचित नहीं होगा; इससे जुड़े तथ्य पुलिस जांच एवं आधिकारिक रिकॉर्ड से स्पष्ट होंगे।

गाड़ी में मिले अहम दस्तावेज और कांग्रेस का दुपट्टा

तलाशी के दौरान जब्त कार में से कई अहम दस्तावेज और एक कांग्रेस पार्टी का दुपट्टा भी बरामद हुआ है। बताया जा रहा है कि यह गाड़ी कांग्रेस नेता ओम दान की है, जिनकी पत्नी देशनोक नगर पालिका के वार्ड नंबर 7 से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में चुनाव मैदान में हैं। पुलिस को अंदेशा है कि इस शराब का इस्तेमाल चुनाव में मतदाताओं को लुभाने व बांटने के लिए किया जा रहा था।

सुबह की कार्रवाई से पहले रात में बाइक से मिले थे 49 पव्वे

क्रेटा से हुई बड़ी बरामदगी से पहले सोमवार देर रात भी देशनोक में शराब से जुड़ी कार्रवाई सामने आई थी। स्थानीय नागरिकों के अनुसार, देशनोक की ओरण भूमि क्षेत्र में एक बाइक को रोका गया, जिसकी सूचना पुलिस को दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस की कार्रवाई में बाइक से 49 शराब के पव्वे बरामद होने की जानकारी सामने आई। बाइक को भी पुलिस ने जब्त किया।

कार्रवाई करने वाली टीम

इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम देने में देशनोक पुलिस थाने के हेड कांस्टेबल अशोक, कांस्टेबल दिनेश और कांस्टेबल कैलाश की अहम भूमिका रही।

मामला दर्ज, जांच जारी

देशनोक थाना पुलिस ने अवैध शराब और वाहन जब्ती के बाद आबकारी अधिनियम (Excise Act) के तहत मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की गहनता से जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पूर्व पालिकाध्यक्ष पर आरोपों की झड़ी,  तथाकथित विकास के दावों का भाजपा ने किया पर्दाफाश 500 रुपये दर वाले पट्टों के नाम पर हजारों की अवैध वसूली, तुष्टिकरण, ओरण अतिक्रमण,तेमड़ाराय मार्ग विवाद से पशु चारा-चुगा तक में घपले का पर्दाफाश का दावा 

देशनोक में भाजपा का चुनावी अभियान

देशनोक में भाजपा का चुनावी अभियान तेज, महिला मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष राखी राठौड़ ने प्रत्याशियों से किया संवाद, विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने वार्ड 16 में किया जनसंवाद, वार्ड 5, 9, 12 एवं 25 में चुनाव कार्यालयों का हुआ उद्घाटन