Home » क्राइम » नाल पुलिस की ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ फलोदी का तस्कर गिरफ्तार

नाल पुलिस की ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत बड़ी कार्रवाई: 2 किलो से अधिक अवैध अफीम के साथ फलोदी का तस्कर गिरफ्तार

अबतक इंडिया न्यूज 4 अगस्त बीकानेर । बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश एवं जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा के निर्देशन में चलाए जा रहे अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान के तहत नाल थाना पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत नाकाबंदी के दौरान कार्रवाई करते हुए 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम के साथ एक तस्कर को धर दबोचा। आरोपी की पहचान विकास बिश्नोई (निवासी खारा, फलोदी) के रूप में हुई है।

अफीम तस्कर विकास विश्नोई
अफीम तस्कर विकास विश्नोई

नाकाबंदी के दौरान हत्थे चढ़ा तस्कर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ADSP) चक्रवर्ती सिंह एवं क्षेत्राधिकारी (CO) हिमांशु शर्मा के सुपरविजन में नाल थानाधिकारी विकास विश्नोई के नेतृत्व में अंजाम दी गई। ‘ऑपरेशन नीलकंठ’ के तहत क्षेत्र में की गई सख्त नाकाबंदी के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर आरोपी विकास बिश्नोई को रोका गया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 2 किलो 432 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसके बाद आरोपी को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

एक माह में नाल थाने की चौथी बड़ी स्ट्राइक

अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ नाल पुलिस की यह सक्रियता काबिले तारीफ है। पिछले एक महीने के भीतर नाल थाना पुलिस की अवैध नशीले पदार्थों के खिलाफ यह लगातार चौथी बड़ी और प्रभावी कार्रवाई है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपी से यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अफीम की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे किसे सप्लाई किया जाना था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *