Home » क्राइम » देशनोक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

देशनोक पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ युवक गिरफ्तार,आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज

देशनोक पुलिस की बड़ी कार्रवाई

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 13अगस्त । अवैध हथियारों की धरपकड़ और आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत देशनोक थाना पुलिस को गुरुवार (13 अगस्त) को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए एक युवक के कब्जे से अवैध देशी कट्टा और एक जिंदा कारतूस जब्त कर उसे गिरफ्तार किया है।

थानाधिकारी सुमन शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम द्वारा अवैध हथियारों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के दौरान संदिग्धों की जांच की जा रही थी। इस दौरान मुखबिर की सूचना व मुस्तैदी के चलते आरोपी पवन (27) पुत्र श्यामसुन्दर, जाति बिश्नोई, निवासी ग्राम हियादेसर (पुलिस थाना नोखा, जिला बीकानेर) को घेराबंदी कर पकड़ा गया।

कब्जे से 1 देशी कट्टा व जिंदा कारतूस बरामद

पुलिस ने जब आरोपी की तलाशी ली, तो उसके कब्जे से अवैध 01 देशी कट्टा और 01 जिंदा कारतूस बरामद हुआ। हथियार के संबंध में कोई वैध लाइसेंस या कागजात नहीं मिलने पर पुलिस ने हथियार को तुरंत जब्त कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज, जांच जारी

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ धारा 3/25(1-बी)ए आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब आरोपी से गहनता से पूछताछ कर रही है कि वह यह अवैध हथियार कहाँ से लाया था और इसका इस्तेमाल किस वारदात को अंजाम देने के लिए किया जाना था। इस तस्करी के तार और किन-किन लोगों से जुड़े हैं, इसका भी पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सीएम भजनलाल शर्मा का मेघासर दौरा

सीएम भजनलाल शर्मा का कल मेघासर दौरा: स्वागत की तैयारियों में जुटे विधायक अंशुमान भाटी, गांव-गांव किया जनसंपर्क,डेढ़ सौ बसों व हजार से अधिक गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचेंगे हजारों क्षेत्रवासी