Home » राज्य » दिल्ली NCR » हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बड़ा हादसा, भारी बारिश के बाद मणुणी खड्ड में बाढ़, 15 से 20 मजदूर की मौत की आशंका

हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में बड़ा हादसा, भारी बारिश के बाद मणुणी खड्ड में बाढ़, 15 से 20 मजदूर की मौत की आशंका

अबतक इंडिया न्यूज 25 जून । हिमाचल प्रदेश में मॉनसून की शुरुआत में ही तांडव देखने को मिला है. कुल्लू के बाद अब कांगड़ा से बड़ी खबर है और यहां पर एक हाईड्रो प्रोजेक्ट के पास खड्ड में फ्लैश फ्लड आने से 15 से 20 मजदूर बह गए हैं. धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने इस बात की पुष्टि की है.
जानकारी के अनुसार, धर्मशाला के पास धर्मशाला में इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट, सोकणी दा कोट (खनियारा) में मणुणी खड्ड में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से लगभग 15 से 20 मज़दूर बह गए. ये सभी खड्ड किनारे बने शेड में रह रहे थे.

धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा कि यह अत्यंत दुखद और पीड़ादायक समाचार है कि इंदिरा प्रियदर्शनी हाइड्रल प्रोजेक्ट, सोकणी दा कोट (खनियारा), धर्मशाला में मणुणी खड्ड में पानी का बहाव अचानक बढ़ने से लगभग 15 से 20 मज़दूर बह गए. ये सभी खड्ड किनारे बने शेड में रह रहे थे. ऐसी हृदय विदारक घटना शायद ही पहले कभी देखी गई हो. हम इस दुःखद घड़ी में पीड़ित परिवारों के साथ खड़े हैं. ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्माओं को शांति और परिजनों को संबल प्रदान करें.दरअसल, कांगड़ा में बीती रात से बुधवार दोपहर 12 बजे तक भारी बारिश होती रही.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में