Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, स्वर्णगरी आंशिक रद्द, लीलण एक्सप्रेस लेट,पुरी एक्सप्रेस बहाल

रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर, स्वर्णगरी आंशिक रद्द, लीलण एक्सप्रेस लेट,पुरी एक्सप्रेस बहाल

अबतक इंडिया न्यूज 12 जून जोधपुर। उत्तर पश्चिम रेलवे पर चल रहे निर्माण और तकनीकी कार्यों के कारण आगामी दिनों में तीन रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी। इनमें एक ट्रेन आंशिक रद्द रहेगी,एक रीशेड्यूल होकर चलेगी, जबकि एक पूर्व घोषित प्रभावित ट्रेन को बहाल कर दिया गया है।

जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव ने बताया कि राईका बाग-जैसलमेर रेलखंड पर तिंवरी-ओसियां स्टेशनों के बीच ब्रिज संख्या 42 और 44 पर गर्डर लॉन्चिंग कार्य किया जाएगा। इसके चलते गाड़ी संख्या 12249 शकूरबस्ती-जैसलमेर एक्सप्रेस 13 जून को शकूरबस्ती से चलकर केवल जोधपुर तक ही पहुंचेगी। ट्रेन का जोधपुर-जैसलमेर खंड आंशिक रूप से रद्द रहेगा।

वहीं डेगाना-फुलेरा रेलखंड के नावां सिटी स्टेशन पर फुट ओवर ब्रिज निर्माण के लिए ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण गाड़ी संख्या 12467 जैसलमेर-जयपुर लीलण सुपरफास्ट एक्सप्रेस 16 जून को जैसलमेर से एक घंटे देरी से रवाना होगी।

उधर यात्रियों के लिए राहत की खबर है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में बिलासपुर-चांपा सेक्शन पर तीसरी-चौथी लाइन और ऑटो सिग्नलिंग का प्रस्तावित कार्य फिलहाल स्थगित कर दिया गया है। ऐसे में गाड़ी संख्या 20814 जोधपुर-पुरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस 13 जून को अपने तय मार्ग और समय के अनुसार सामान्य रूप से चलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में