Home » लोकल न्यूज़ » हाथकरघा बुनकरों को मिलेंगे नकद पुरस्कार, 30 जून तक करें आवेदन

हाथकरघा बुनकरों को मिलेंगे नकद पुरस्कार, 30 जून तक करें आवेदन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 10 जून। राज्य सरकार द्वारा हाथकरघा बुनकरों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से हर वर्ष की भांति इस वित्तीय वर्ष में भी नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। जिला स्तरीय पुरस्कार के लिए जिले की सीमा में कार्यरत हाथकरघा बुनकरों से 30 जून तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जिला उद्योग एवं वाणिज्य केंद्र की महाप्रबंधक श्रीमती मंजू नैण गोदारा ने बताया कि वही बुनकर आवेदन के पात्र होंगे, जो पिछले तीन वर्षों से हाथकरघा बुनाई कार्य कर रहे हैं तथा जिन्हें गत तीन वर्षों में इस पुरस्कार के लिए चयनित नहीं किया गया है।

पात्र हाथकरघा बुनकर अपने उत्पाद सहित आवेदन पत्र 30 जून तक चौपड़ा कटला रानीबाजार स्थित जिला उद्योग एवं वाणिज्य केन्द्र में जमा करवा सकते हैं। आवेदन पत्र कार्यालय समय में कभी भी कार्यालय से प्राप्त कर सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में