Home » बजट 2024 » बजट 2025-26 » ग्राम रथ अभियान:कोलायत के भलूरी में विधायक भाटी ने अभियान का किया अवलोकन

ग्राम रथ अभियान:कोलायत के भलूरी में विधायक भाटी ने अभियान का किया अवलोकन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 1 मई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के निर्देश पर 28 अप्रैल से 12 में तक आयोजित होने वाले ग्राम रथ अभियान के तहत शुक्रवार को जिले के 27 ग्राम पंचायत में 9 हजार से ग्रामीणों को ग्लोबल राजस्थान एग्रीटेक मीट तथा राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी दी गई। गांव-गांव पहुंचे ग्राम रथ ने कला जत्थों के कलाकारों के साथ पारंपरिक तरीके से राज्य सरकार की योजनाओं के बारे मेंबताया। शुक्रवार को लूणकरणसर विधानसभा के भीखनेरा, बड़ेररण, मोखमपुरा, भाडेरा और उदाणा में, नोखा के किशनासर, उदासर, कुदसू, कंवलीसर, हंसासर और कक्कू में, श्रीडूंगरगढ़ के बरजांगसर, धनेरु, बाडेला, मिंगसरिया और धर्मास में, खाजूवाला के केला, राजासर भाटियान, सत्तासर, सादोलाई, महादेववाली तथा एक केएम में तथा कोलायत विधानसभा के जग्गासर, बिजेरी, भलुरी, गोकुल तथा छीला कश्मीर में अभियान का आयोजन हुआ। इस दौरान बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूदरहे। कोलायत विधायक  अंशुमन सिंह भाटी ने भलूरी में अभियान का अवलोकन किया। उन्होंने ग्रामीणों को अधिक से अधिक योजनाओं की जानकारी देने तथा पात्रता के अनुसार लाभ दिलाने के निर्देश दिए। विभिन्न स्थानों पर ग्रामीणों ने ग्राम रथ का स्वागत किया महिलाओं ने मंगल गीत गाकर इसकी अगवानी की। इस दौरान ग्रामीणों को अभियान से जुड़े 13 विभागों के 19 हजार से अधिक प्रचार साहित्य वितरित किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *