अबतक इंडिया न्यूज पलाना 6 नवंबर । गाँव की नवनिर्वाचित सरपंच श्रीमती गीता सियाग ने शुक्रवार को विधिवत रूप से सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर पंडित लक्ष्मण शर्मा द्वारा विशेष पूजा-अर्चना कराई गई, जबकि ग्राम विकास अधिकारी संदीप यादव ने विधि-विधान के साथ कार्यग्रहण करवाया।

पदभार संभालते ही सरपंच गीता सियाग ने स्पष्ट किया कि उनकी पहली प्राथमिकता गाँव में स्वच्छता बनाए रखना होगी। इसके साथ ही उन्होंने घर-घर पेयजल आपूर्ति, सुदृढ़ सड़क व्यवस्था, सीवरेज, शिक्षा और चिकित्सा जैसे मूलभूत क्षेत्रों में विशेष सुधार और विकास कार्यों पर जोर देने की बात कही।

कार्यक्रम में उपस्थित ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच का स्वागत करते हुए आशा जताई कि गाँव की सभी बुनियादी समस्याओं का समाधान आपसी सहयोग और पूरे गाँव को साथ लेकर किया जाएगा।सरपंच प्रतिनिधि बजरंग सियाग ने सभी अगुंतकों का आभार जताया ।











