Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » पूर्व पार्षद नाहटा पर सरकारी सड़क के इंटरलॉकिंग ब्लॉक उखाड़कर घर ले जाने का आरोप, पालिका में शिकायत दर्ज

पूर्व पार्षद नाहटा पर सरकारी सड़क के इंटरलॉकिंग ब्लॉक उखाड़कर घर ले जाने का आरोप, पालिका में शिकायत दर्ज

अबतक इंडिया न्यूज़ देशनोक13 जुलाई ।कस्बे के वार्ड नंबर 18 (नाहटा/लुणिया बास) में सार्वजनिक सड़क को नुकसान पहुंचाने और राजकीय संपत्ति चोरी करने का एक गंभीर मामला सामने आया है। इस संबंध में स्थानीय नागरिकों और व्यापार मंडल द्वारा नगरपालिका मंडल देशनोक के अधिशाषी अधिकारी (EO) को सोमवार को एक लिखित शिकायत सौंपकर कानूनी कार्रवाई की मांग की गई है।

 

क्या है पूरा मामला?

 

 

अधिशाषी अधिकारी को सौंपे गए पत्र के अनुसार, करीब 4-5 वर्ष पूर्व नगरपालिका द्वारा वार्ड नं. 18 में प्रेमचन्द डोशी के घर से लेकर कमल नाहटा के घर तक इंटरलॉकिंग रंगीन ब्लॉक लगाकर सड़क का निर्माण कराया गया था। यह सड़क पूरी तरह सुरक्षित और सही अवस्था में थी।

शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पूर्व पार्षद कमल नाहटा ने उक्त स्थल से सरकारी सड़क के इंटरलॉकिंग रंगीन ब्लॉक उखाड़ दिए और उन्हें अपने निजी घर में रख लिया। पत्र में कहा गया है कि इस कृत्य से न सिर्फ राजकीय संपत्ति को भारी नुकसान पहुँचाया गया है, बल्कि नगरपालिका की संपत्ति की चोरी भी की गई है।

 

 

कानूनी कार्रवाई की मांग

 

 

व्यापार मंडल देशनोक के अध्यक्ष करणीदान सहित वार्ड के अन्य नागरिकों जिनमें रविदान, राजेश शर्मा, अरविंद, सुमेर दान, सुभाष दान, संदीप दान, विक्रम सिंह, स्वरुप दान,मणिराज और पूर्व पार्षद गुलाब कुम्हार शामिल हैं ने हस्ताक्षर युक्त पत्र सौंपकर आरोपी पूर्व पार्षद के विरुद्ध विधि मान्य नियमों के अंतर्गत सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।पालिका अधिशाषी अधिकारी रविंद्र सिंह ने पुरे प्रकरण की जांच करवाकर उचित विभागीय कार्यवाही की बात कही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *