अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 21 जून । फादर्स डे ,पिता सिर्फ एक रिश्ता नहीं, बल्कि वो छांव हैं जो धूप-बारिश हर मौसम में परिवार को महफूज रखती है। आइए, इस फादर्स डे पर हम अपने ‘सुपरहीरो’ को यह अहसास कराएं कि उनका होना ही हमारे जीवन की सबसे बड़ी ताकत है.

माधुरी की कुछ पंक्तियाँ उन पिताओं के नाम, जो छुपकर प्यार करते हैं:
एक माँ का प्यार सबको दिखता है,
पर पिता हमेशा छुपकर ही प्यार करते हैं।
* मौन प्रेम की परिभाषा:
आता तो नहीं है उनको प्यार जताना,
पर प्यार बहुत करते हैं।
* नारियल जैसा स्वभाव:
कठोर बनने का नाटक करते हैं,
पर अंदर से बहुत कोमल होते हैं।
* अथक संघर्ष और त्याग:
बच्चों की हर ख्वाहिश पूरी करने के लिए,
हर मौसम और हर मुश्किल से लड़ जाते हैं।
* संवेदनशीलता की मिसाल:
चट्टान जैसी ताकत होती है उनमें,
पर बच्चों के आँसुओं से पिघल जाते हैं।
* सपनों की आहुति:
बच्चों के सपनों को पूरा करने के लिए,
अपने सपनों को भूल जाते हैं।
उनकी मुस्कान को ही
अपना पूरा जहान बना लेते हैं।
* सफलता के पीछे का संबल:
बच्चों को आगे बढ़ने की ताकत और हौसला हमेशा पीछे रहकर देते हैं,
और उनकी कामयाबी में सबसे ज़्यादा खुश भी वही होते हैं।
मानते हैं कि माँ के प्यार को तौला नहीं जा सकता,
लेकिन एक पिता के प्रेम को भी कभी झुठलाया नहीं जा सकता।
माधुरी छल्लाणी
देशनोक – कोलकाता











