Home » शिक्षा » देशनोक की लाडो महिमा ने देशनोक का नाम किया रोशन

देशनोक की लाडो महिमा ने देशनोक का नाम किया रोशन

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक /कोलकाता 1 दिसंबर । देशनोक निवासी कोलकाता प्रवासी मूंधड़ा परिवार की बेटी ने अपनी मेहनत व लगन से चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सफलता हासिल कर अपने परिवार सहित पूरे देशनोक का नाम मां काली की पावन धरा कोलकाता में रोशन किया हैं।
      कोलकाता प्रवासी विमल व श्रीमती कंचन मूंधड़ा की पुत्री व बृजमोहन व श्रीमती पुष्पा मूंधड़ा की पौत्री डॉ महिमा मूंधड़ा ने एम.एस.की अंतिम परीक्षा में उत्कृष्ट अंको के साथ सफलता हासिल कर “स्त्री व प्रसूति रोग ( Obstetrics & Gynaecology) में एम.एस.की उपाधि प्राप्त की हैं। महिमा ने अपनी MBBS की पढ़ाई मिदनापुर मेडिकल कॉलेज से तथा एम.एस. की पढ़ाई आर.जी.कर मेडिकल कॉलेज कोलकाता से पूरी की है।
     महिमा की इस सफलता पर पूरे देशनोक में प्रसन्नता की लहर है।पार्षद श्री मती मीना देवी मूंधड़ा,सीए श्याम सुंदर मूंधड़ा,सीए निर्मल कुमार सारड़ा, सीए अनिल सारड़ा,एडवोकेट गोविंद मूंधड़ा,विप्र फाउंडेशन देशनोक युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश सेवग , राष्ट्रीय हिन्दू युवा वाहिनी के राजस्थान प्रदेश उपाध्यक्ष देवेंद्रसिंह चारण,पार्षद चण्डी दान,बीकानेर बार काउंसिल के संयुक्त सचिव एडवोकेट के.डी देपावत सहित देशनोक वासियों ने डॉ महिमा मूंधड़ा को बधाई व शुभकामनाएं प्रेषित कर उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में