Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बजट में देशनोक को मिली बड़ी सौगात , अब 24 घण्टे मिलेगा पानी ,देशाणा बोला ‘ थैंक यू ‘ विधायक जी

बजट में देशनोक को मिली बड़ी सौगात , अब 24 घण्टे मिलेगा पानी ,देशाणा बोला ‘ थैंक यू ‘ विधायक जी

अबतक इंडिया न्यूज 11 फरवरी देशनोक । आज राजस्थान विधानसभा में वित्त मंत्री दिया कुमारी द्वारा पेश बजट घोषणा में देशनोक को बड़ी सौगात मिली हैं। देशनोक में अब 24 घंटे जलापूर्ति की सुविधा उपलब्ध करवाई जायेगी। युवा विधायक अंशुमान सिंह भाटी की देशनोक के लिए 750 करोड़ से 24 घंटे जलापूर्ति की एतिहासिक सौगात से देशनोक वासी गदगद हैं।धार्मिक व बढ़ती पर्यटन की महत्ता के दृष्टिकोण से यह सौगत अति महत्वपूर्ण हैं।इससे देशनोक वासियों को जल संकट से मुक्ति मिलेगी।इस सौगात पर देशनोक के पूर्व पालिका चैयरमेन कानाराम घुँघरवाल,श्री मती सुशीला सुथार ,देवेंद्र सिंह,पूर्व पार्षद चण्डी दान,नथमल सुराणा,वीबीजी रामजी देशनोक मंडल संयोजक सुशील पड़िहार,विप्र फाउंडेशन देशनोक इकाई अध्यक्ष कैलाश उपाध्याय,देशनोक विफा युवा प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुकेश सेवग आदि ने युवा विधायक भाटी का आभार जताया हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में