अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 3 जून । देशनोक पुलिस थाने का वांछित आरोपी को पकड़ने गई देशनोक पुलिस टीम पर बदमाश द्वारा हमला करने का मामला सामने आया हैं।देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत की रिपोर्ट पर नाल थाने में आरोपी बदमाश के खिलाफ गंभीर आपराधिक धाराओं में मामला दर्ज हुआ हैं।
एक जून को रात्रि 11:15 बजे के करीब देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत मय जाप्ता नाल थानाक्षेत्र के करमीसर निवासी देशनोक थाने के वांछित आरोपी राजकुमार के घर पर दबिश देने पहुंची।पुलिस को देखकर राजकुमार ने भाग कर अपने घर की छत पर चढ़ गया।इसी दौरान घर की महिलाओं ने पुलिस का रास्ता रोक लिया।इसी का फायदा उठाकर आरोपी भाग गया।
देशनोक एसएचओ ने लिखित रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि पुलिस ने पीछा कर पकड़ने का प्रयास किया तो आरोपी राजकुमार व उसकी पत्नी ने पुलिस कांस्टेबल को जान से मारने की नीयत से छत से धक्का देकर गिरा दिया। नाल पुलिस ने राजकुमार ,उसकी पत्नी व एक अज्ञात के खिलाफ बीएनएस की धारा 109(1),121(1),127(2) व189(2)में मामला दर्ज कर जांच एएसआई सुभाषचंद्र को सौंपी हैं।










