अबतक इंडिया न्यूज 9 अगस्त देशनोक। नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए पालिका अधिशासी अधिकारी (EO) रविन्द्र सिंह ने रविवार को विभिन्न निर्माण स्थलों का औचक निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान EO रविन्द्र सिंह ने सदर बाजार में निर्माणाधीन सीसी (सीमेंट कंक्रीट) सड़क के कार्य का बारीकी से जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने सामग्री की गुणवत्ता और निर्माण तकनीक की जांच की। कार्यस्थल पर खामियां मिलने और गुणवत्ता को लेकर उन्होंने संबंधित ठेकेदार को कड़े निर्देश दिए और स्पष्ट हिदायत दी कि निर्माण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

“गुणवत्ता से समझौता नहीं होगा” – ईओ
मीडिया से बातचीत करते हुए EO रविन्द्र सिंह ने कहा, “कस्बे के विकास कार्यों में पारदर्शिता और मजबूती प्राथमिकता है। निर्माण कार्य की गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं हो सकता। यदि ठेकेदार मानकों के अनुरूप काम नहीं करेगा तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।”
व्यापारियों से लिया फीडबैक
निरीक्षण के दौरान EO ने सदर बाजार के स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों से भी मुलाकात की। उन्होंने सड़क निर्माण से हो रही असुविधा और कार्य की गति को लेकर व्यापारियों से सीधी बातचीत कर उनका फीडबैक लिया। व्यापारियों ने भी बाजार में विकास कार्यों को लेकर अपने सुझाव पालिका अधिकारी के समक्ष रखे।











