अबतक इंडिया न्यूज 9 अगस्त देशनोक । पुलिस मुख्यालय जयपुर द्वारा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान और बीकानेर पुलिस अधीक्षक द्वारा संचालित ‘नीलकंठ अभियान’ के तहत देशनोक पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाकाबंदी और ढाबा चेकिंग के दौरान 40.17 ग्राम अवैध मादक पदार्थ अफीम जब्त कर तस्करी में लिप्त तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
आईजी व एसपी के निर्देशन में हुई कार्रवाई
बीकानेर रेंज आईजी ओमप्रकाश (IPS) तथा जिला पुलिस अधीक्षक मृदुल कच्छावा (IPS) के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) बनवारी लाल मीणा (RPS) और वृत्ताधिकारी नोखा जरनैल सिंह (RPS) के सुपरविजन में देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत (पुलिस निरीक्षक) मय टीम ने इस कार्रवाई को अंजाम दिया।
बिना नंबरी स्कॉर्पियो जब्त, तीन आरोपी दबोचे
थानाधिकारी सुमन शेखावत की टीम ने नाकाबंदी के दौरान एक बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी को रोककर तलाशी ली। गाड़ी से कुल 40.17 ग्राम अवैध अफीम बरामद हुई, जिसके बाद मौके से ही तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर स्कॉर्पियो वाहन को जब्त कर लिया गया।गिरफ्तार आरोपी सुनील विश्नोई, मांगीलाल विश्नोई व कैलाश विश्नोई निवासी भोजासर थाना जिला फलौदी के खिलाफ NDPS एक्ट मे मामला दर्ज किया गया हैं.
एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट (NDPS Act) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस प्रकरण का अग्रिम अनुसंधान जसरासर थानाधिकारी राकेश स्वामी (पुलिस निरीक्षक) द्वारा किया जा रहा है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम
कार्रवाई में मुख्य रूप से कांस्टेबल राजेन्द्र , सीताराम और मुनीराम की विशेष भूमिका रही। पुलिस टीम में देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत, एसआई चरण सिंह, हेड कांस्टेबल रघुवीर सिंह, कांस्टेबल राजेन्द्र और ओमप्रकाश शामिल रहे।











