Home » क्राइम » देशनोक : पुराने जमीनी विवाद में इस्तगासे के जरिए जमीन पर कब्जा व मारपीट का मामला दर्ज

देशनोक : पुराने जमीनी विवाद में इस्तगासे के जरिए जमीन पर कब्जा व मारपीट का मामला दर्ज

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 17 मई । देशनोक थानाक्षेत्र के गांव लालमदेसर मगरा निवासी महीराम सारण पुत्र रामदयाल ने इस्तगासे के जरिए 6 लोगों के खिलाफ कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने व मारपीट करने का आरोप लगाते हुए देशनोक थाने में मामला दर्ज करवाया हैं।पूरा प्रकरण पारिवारिक जमीन विवाद का है जो न्यायालय में पहले से ही विचाराधीन हैं।

गौरतलब है कि 13 मई को ही महीराम व शाहब राम के खिलाफ इनके चाचा रामेश्वर लाल ने रास्ता रोक कर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था जिसकी अभी जांच चल रही हैं। इसी बीच महीराम ने इस्तगासे के जरिए बेगाराम,रामेश्वर लाल,राजेन्द्र,मोहनलाल ,सुशीला व प्रेमसिंह के खिलाफ कृषि भूमि पर अवैध कब्जा करने व मारपीट करने एवं एलानिया धमकी देने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया हैं।इस विवाद के दोनों ही प्रकरण की जांच देशनोक थाने के एएसआई चरणजीत सिंह कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में