Home » क्राइम » देशनोक : राईका के घर पर आधी रात चोरों बोला धावा,सोने -चांदी के जेवरात सहित नगदी पर किया हाथ साफ, मामला दर्ज

देशनोक : राईका के घर पर आधी रात चोरों बोला धावा,सोने -चांदी के जेवरात सहित नगदी पर किया हाथ साफ, मामला दर्ज

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 17 मई । देशनोक थानाक्षेत्र के गांव केसरदेसर बोहरान में शनिवार आधी रात को अज्ञात चोर घर में घुसकर चोरी की वारदात को अंजाम देकर फरार हो गए।देशनोक पुलिस ने चोरी का मुकदमा दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की हैं।
देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने चोरी के प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया शनिवार की मध्य रात्रि को केसरदेसर बोहरान निवासी शेराराम राईका के घर मे अज्ञात चोरों ने घुसकर चोरी करने का मामला दर्ज किया गया हैं।शेराराम की रिपोर्ट के अनुसार शनिवार की आधी रात को अज्ञात चोरों ने घर मे घुसकर कमरे में रखे संदूक उठाकर ले गए।संदूक में 4 तोले का सोने का तिमणिया ,एक तोला सोने की कंठी, दो सोने की अंगूठी,एक जोड़ी सोने लांग, चांदी का आंवला,5 चांदी के सिक्के व 15 हजार नगद थे जो चोर ले गए। देशनोक पुलिस ने शेराराम राईका की रिपोर्ट पर चोरी का मामला दर्ज कर जांच एसएसआई चरणजीत सिंह को सौंपी हैं। पुलिस मौके पर पहुंचकर घटनास्थल जायजा लेकर दो खाली संदूक घर से थोड़ी ही दूर से बरामद की हैं। चोरों की तलाश गहनता से जारी हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में