अबतक इंडिया न्यूज 24 मई देशनोक । देशनोक थानाक्षेत्र के गांव गीगासर निवासी वृद्धा ने मारपीट,जाति सूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज करवाया हैं। देशनोक थानाधिकारी सुमन शेखावत ने प्रकरण की जानकारी देते हुए बताया कि गीगासर निवासी 70 वर्षीय लिछमा देवी पत्नी धूड़ाराम मेघवाल ने सुवा महाराज उर्फ भोमा राम जाट के खिलाफ उसके आवासीय भूमि में अवैध रूप से जल कुंड निर्माण का आरोप लगाया हैं। मना करने पर आरोपी द्वारा मारपीट करने,जाति सूचक गाली-गलौज व जान से मारने की धमकी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया हैं।पुलिस ने एससी/एसटी एक्ट सहित गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया हैं।प्रकरण की जांच नोखा सीओ जरनैल सिंह करेंगे।गौरतलब है कि दोनों पक्षों में पुरानी रंजिश बताई जा रही हैं।










