अबतक इंडिया न्यूज बाड़मेर 24 मई । ईद-उल-अजहा से पहले बाड़मेर में बकरा मंडी सज गई है जहां सुबह से शाम तक खरीदारों की भीड़ उमड़ रही है. दूर-दराज गांवों से पशुपालक अपने बकरे लेकर पहुंच रहे हैं और खरीदार वजन, कद-काठी व नस्ल देखकर पसंदीदा बकरे की तलाश में जुटे हैं.

बाड़मेर की ईदगाह के आसपास इन दिनों माहौल पूरी तरह बदल गया है. आम दिनों में शांत रहने वाली जगह अब बकरों की आवाज और खरीदारों की चहल-पहल से गुलजार नजर आ रही है. त्योहार नजदीक आते ही सजी इस अस्थाई मंडी में करीब 200 से अधिक बकरों की आवक हुई है. अजमेरी, सिंधी और नागौरी नस्ल के बकरों की सबसे ज्यादा डिमांड बनी हुई है. खरीदार बकरे का वजन, कद-काठी और नस्ल देखकर पसंद कर रहे हैं जिससे बाजार में अलग ही रौनक नजर आ रही है.
बकरा मंडी में पहुँचे 200 से अधिक बकरे
इस बार मंडी में करीब 200 से ज्यादा बकरों की आवक हुई है. दूर-दराज गांवों और आसपास के इलाकों से पशुपालक अपने बकरे लेकर पहुंचे हैं. मंडी में अजमेरी, सिंधी और नागौरी नस्ल के बकरों की सबसे ज्यादा मांग बनी हुई है. इन नस्लों के बकरे देखने में मजबूत और अच्छे कद-काठी वाले माने जाते हैं इसलिए लोग इन्हें ज्यादा पसंद कर रहे हैं. साथ ही लाल या सफेद रंग के बकरों की खूब बिक्री भी हो रही है.

15 हजार से 1 लाख रुपये के बकरों की आवक
बकरा मंडी के हाजी मोहम्मद के मुताबिक पिछले 3 सालों से ईदगाह में बकरा मंडी लग रही है लेकिन अब नस्ल और वजन देखकर लोग ज्यादा खरीदारी कर रहे है. ईद नजदीक आते ही यहां की रौनक अलग ही हो जाती है. वे बताते है कि यहां बच्चों, युवा से लेकर बुजुर्ग भी बकरों की खरीद फरोख्त करने आते है. यहां 15 हजार रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक बकरे आए हुए है.