Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » देशनोक : फिर ठेकेदार की लापरवाही से दस दिनों से जलापूर्ति ठप,पेयजल संकट चरम पर , अधिकारी व् जनप्रतिनिधि खामोश… ?

देशनोक : फिर ठेकेदार की लापरवाही से दस दिनों से जलापूर्ति ठप,पेयजल संकट चरम पर , अधिकारी व् जनप्रतिनिधि खामोश… ?

अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 29 अगस्त । PWD ठेकेदार की फिर एकबार बड़ी लापरवाही सामने आई है।नाला निर्माण के नाम पर फिर एकबार पेयजल आपूर्ति की पाइपलाइन तोड़ दी जिससे पिछले  दस  दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप है।PHED विभाग का कहना है कि PWD ठेकेदार द्वारा पाबु खेजड़े के पास पेयजल पाइप लाइन तोड़ दी गई जिसके चलते पेयजल सप्लाई बाधित हो रही हैं ।पेयजल आपूर्त बाधित से त्रस्त लोगो को टैंकर सप्लायरों से पानी खरीदना पड़ रहा है।

एक ओर सरकार हर घर नल योजना की बात करती हैं  वहीं दूसरी ओर आमजन को पानी खरीदना पड़ रहा है।देशनोक में मोदी सरकारी की इस महत्वकांक्षी योजना को विभागीय अधिकारी व ठेकेदार मिलकर पलीता लगा रहे हैं।चौकनेवाली बात तो यह हैं कि स्थानीय बीजेपी के पार्षद व नेता उफ़ तक करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे है । 

वार्ड 5 के  मोहल्ले वासियों ने अबतक इंडिया न्यूज से बात करते हुए अपनी पेयजल संकट की पीड़ा बताई । यह  पेयजल संकट पीडबल्यूडी ठेकेदार फर्म मायला कॉन्सट्रक्शन की घोर लापरवाही के कारण पैदा हुआ हैं । यह लापरवाही कोई पहली बार नहीं है।  यह ठेकेदार फर्म कईबार ऐसी लापरवाही कर चुका है जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़  रहा हैं । सीधे तौर पर यह संविधान द्वरा प्रदत आम नागरिक के मूलभूत अधिकारों का हनन है । ऐसी  लापरवाही के जिम्मेदारों के खिलाफ सख्त व त्वरित कार्यवाही होनी चाहिए ।  

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देशनोक नगरपालिका चुनाव

‘विकास और सुशासन के लिए भाजपा को मिलेगा ऐतिहासिक जनादेश’: विधायक अंशुमान सिंह भाटी 11 सितंबर को देशनोक नगरपालिका चुनाव का मतदान; भाजपा ने वार्ड और बूथ स्तर पर कसी कमर कोलायत विधायक ने देशनोक के मतदाताओं से निर्भीक एवं शत-प्रतिशत मतदान करने की अपील की

देशनोक की जनता ने बदलाव की इबारत लिख दी है, भाजपा के पक्ष में बढ़ रहा जनविश्वास : भाटी, अंतिम चरण में भाजपा का सघन जनसंपर्क अभियान, घर-घर पहुंचकर मांगा जनादेश; विकास, सुशासन और जवाबदेह नगरपालिका का मुद्दा रहा केंद्र में