Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » नगर स्थापना दिवस: शनिवार को होगा ‘हमारा नगर-हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

नगर स्थापना दिवस: शनिवार को होगा ‘हमारा नगर-हमारी जिम्मेदारी’ विषय पर विचार गोष्ठी का आयोजन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 15 अप्रैल। जिला प्रशासन और राव बीकाजी संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला में विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा।
​कार्यक्रम संयोजक राजेन्द्र जोशी ने बताया कि यह संगोष्ठी शनिवार (18 अप्रैल) को आयोजित की जाएगी। इस वर्ष संगोष्ठी का मुख्य विषय ‘हमारा नगर-हमारी जिम्मेदारी’ रखा गया है, जिसमें शहर के विकास, विरासत के संरक्षण और नागरिक कर्त्तव्यों पर चर्चा की जाएगी। होटल लक्ष्मी निवास में आयोजित होने वाली ​गोष्ठी में शहर के प्रबुद्ध जन, प्रशासनिक अधिकारी और विभिन्न क्षेत्रों के विशेषज्ञ शिरकत करेंगे। आयोजन समिति ने सभी संबंधित नागरिकों और प्रबुद्ध जनों से समय पर पहुँचकर गोष्ठी को सफल बनाने का आग्रह किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *