अबतक इंडिया न्यूज नोखा 31 दिसंबर । हर साल की भांति इस साल भी नोखा जोरावरपुरा स्थित पीपा जी महाराज के मंदिर पर पर विधि विधान से वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ कैलेंडर का विमोचन किया गया ।

कैलेंडर के संकलनकर्ता नरेंद्र चौहान ,भगवान दास दहिया, ओमप्रकाश गोयल, राजकुमार चौहान ,तिलोकचंद दहिया ,सभी ने पीपा जी महाराज की पूजा अर्चना करके सबसे पहले पीपा जी महाराज के मंदिर में कैलेंडर भेंट कर विधिवत रूप से कैलेंडर का विमोचन किया। इस अवसर पर नरेंद्र चौहान ने बताया की कैलेंडर में समाज बंधुओं के विज्ञापन के साथ-साथ समाज बंधुओ के मोबाइल नंबर भी अंकित हैं। इससे समाज में दूर दराज बैठे व्यक्ति तक आसानी से इस कैलेंडर के माध्यम से उनके नंबर से संपर्क सांझा किए जा सकते । यह कैलेंडर जयपुर, बीकानेर, नागौर ,जोधपुर सहित करियर के माध्यम से संपूर्ण भारतवर्ष में निवासरत पीपा क्षत्रीय समाज बंधुओ को उपलब्ध निशुल्क करवाए जाते हैं। विमोचन के कार्यक्रम में भगवान दास दहिया ,सुखलाल चौहान, नरेंद्र चौहान, तिलोक दहिया, मुरली चौहान, ओम प्रकाश गोयल सहित समाज बंधुओ ने गुरु महाराज के कैलेंडर को बहु उपयोगी बताया। काफी लंबे वक्त से यह यह पीपा क्षत्रीय समाज नोखा का कैलेंडर इन संकलनकर्ताओं के द्वारा निकाला जाता है। इससे समाज में आपसी जुड़वा भी बना रहे यह कैलेंडर समाज बंधुओ के नंबर होने के कारण बहु उपयोगी है।










