Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर में पर्यावरण संरक्षण की बड़ी मुहिम: भीनासर गौचर भूमि में रोपे जाएंगे 11,000 खेजड़ी के पौधे, पद्मश्री हिम्मताराम भांभू होंगे मुख्य अतिथि

बीकानेर में पर्यावरण संरक्षण की बड़ी मुहिम: भीनासर गौचर भूमि में रोपे जाएंगे 11,000 खेजड़ी के पौधे, पद्मश्री हिम्मताराम भांभू होंगे मुख्य अतिथि

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर 30 जून ।  वैचारिक चेतना और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए ‘बीकानेर वैचारिक जागरण मंच’ द्वारा आगामी 5 जुलाई 2026 को एक विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

 

​यह कार्यक्रम “खेजड़ली उच्छब” (चारा खेजड़ली कल्पवृक्ष अभियान) के तहत गंगाशहर और भीनासर की पावन गौचर भूमि पर आयोजित किया जाएगा। इस ऐतिहासिक मुहिम के तहत गौचर भूमि के संरक्षण के लिए कुल 11,000 खेजड़ी के पौधे रोपे जाने का महत्वाकांक्षी लक्ष्य रखा गया है।

​पद्मश्री हिम्मताराम भांभू को विशेष आमंत्रण:

 

इस विशाल आयोजन को सफल बनाने तथा पर्यावरण चेतना का संदेश जन-जन तक पहुँचाने के लिए नागौर (राजस्थान) के सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद्, सामाजिक कार्यकर्ता एवं पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित  हिम्मताराम जी भांभू को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया है। मंच द्वारा उन्हें आधिकारिक निमंत्रण पत्र भेजकर इस गरिमामय कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहने का सादर आग्रह किया गया है।

 

​पर्यावरण का ह्रास गंभीर चिंता का विषय:

 

मंच के अध्यक्ष एडवोकेट अजय कुमार पुरोहित ने बताया कि वर्तमान समय में पर्यावरण का तेजी से ह्रास हो रहा है, जो संपूर्ण मानव जाति और प्रकृति के लिए एक अत्यंत गंभीर विषय है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से अपनी व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय निकालकर प्रकृति के इस महायज्ञ में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने का विनम्र आग्रह किया है।

​मंच के महासचिव विनोद जोशी और सचिव विजय कुमार ऐरी ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा कि खेजड़ी राजस्थान का राज्य वृक्ष है और मरुस्थलीय पारिस्थितिकी तंत्र में इसका अत्यधिक महत्व है। गौचर भूमि पर 11,000 पौधों का रोपण न केवल पर्यावरण को सुदृढ़ करेगा, बल्कि स्थानीय जीव-जंतुओं के लिए भी अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *