Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » बीकानेर नगर स्थापना दिवस: शुक्रवार को होगा ‘रियासत-बीकानेर’ एंटीक प्रदर्शनी का समापन

बीकानेर नगर स्थापना दिवस: शुक्रवार को होगा ‘रियासत-बीकानेर’ एंटीक प्रदर्शनी का समापन

अबतक इंडिया न्यूज बीकानेर, 16 अप्रैल। राव बीकाजी संस्थान एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में बीकानेर के 539वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय ‘रियासत-बीकानेर’ एंटीक प्रदर्शनी को दूसरे दिन बड़ी संख्या में शहरवासियों ने देखा। किशन लाल सोनी द्वारा संग्रहित के प्रति आमजन का उत्साह रहा।

प्रदर्शनी के अज़ीज़ भुट्टा ने बताया कि प्रदर्शनी का समापन शुक्रवार की सायं 5 बजे होगा। समापन अवसर पर नगर निगम उपायुक्त यशपाल आहूजा, अर्थशास्त्री डॉ पी एस वोहरा, जनसंपर्क विभाग के उपनिदेशक हरिशंकर आचार्य और वरिष्ठ पत्रकार बृजेश सिंह अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

प्रदर्शनी के सहसंयोजक डॉ. मोहम्मद फारूक चौहान ने बताया कि बीकानेर विकास प्राधिकरण, नगर निगम एवं देवस्थान विभाग के सहयोग से आयोजित यह प्रदर्शनी 17 अप्रैल को प्रातः 10 बजे से सायं 8 बजे तक आमजन के लिए खुली रहेगी। प्रदर्शनी में संग्रहित वस्तुओं को आमजन ने सराहा और इन्हें अपने मोबाइल कैमरों में कैद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *