अबतक इंडिया न्यूज 12 अगस्त बीकानेर । आगामी 14 अगस्त को श्रीकोलायत विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मेघासर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के आगमन और ऐतिहासिक समारोह की तैयारियों को लेकर बुधवार को कोलायत विधायक अंशुमान सिंह भाटी ने व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। विधायक भाटी ने पंचायत समिति कोलायत, दियातरा, भाणे का गांव, गड़ियाला और बज्जू स्थित विधायक जनसुनवाई केंद्र सहित क्षेत्र के विभिन्न गांवों व कस्बों में कार्यकर्ता संवाद कार्यक्रम आयोजित किए।
विधायक भाटी ने संवाद के दौरान कार्यकर्ताओं और आमजन से मुख्यमंत्री के आगमन एवं विशाल आमसभा को भव्य बनाने के लिए अधिकाधिक सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक गांव व कस्बे से बसों के माध्यम से लोगों को मेघासर लाने तथा अनुशासित व उत्साहपूर्ण भागीदारी की अपील की।
विरासत और संस्कृति को नमन का अवसर
विधायक भाटी ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति में ग्राम मेघासर के संस्थापक एवं पूजनीय मेघोजी उपाध्याय की भव्य अश्वारूढ़ प्रतिमा का अनावरण किया जाएगा। यह केवल प्रतिमा का अनावरण नहीं, बल्कि क्षेत्र की गौरवशाली विरासत, पूर्वजों के त्याग और इतिहास को नमन करने का स्वर्णिम अवसर है। उन्होंने कहा कि “इतिहास का गौरव, मेघासर का अभिमान” की भावना के साथ यह आयोजन श्रीकोलायत की संस्कृति और जनभावनाओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।
स्वागत की तैयारियों में जुटा क्षेत्र
विधायक ने बताया कि मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए पूरे श्रीकोलायत क्षेत्र में उत्साह का माहौल है। कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारी सौंपी गई है कि वे घर-घर संपर्क कर आमजन को कार्यक्रम की जानकारी दें।
प्रमुख जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम के दौरान कृषि मंडी अध्यक्ष मदन सिंह भाटी, रामप्रताप चेयरमैन, बज्जू मंडल अध्यक्ष सुभाष ज्यानी, खेत सिंह राठौड़, श्रीराम धायल, मनोहर भादू, सुजान सिंह सोढ़ा, रामजस भादू, बालूराम, मांगीलाल नाई, जीवन राम कड़वासरा, खिंव सिंह भाटी, हाजी क़ायम खा, देवीलाल चौधरी, पुष्पेन्द्र सिंह भाटी, राववाला सरपंच पुन्नू खा, गोर्वधन खीचड़, करणी सिंह चारणवाला, सुनील गोदारा, शायर सिंह बांगड़सर, अजमल खा, ताज मोहम्मद, जय सिंह हाड़ला, प्रभात सिंह हाड़ला, गोपाल शर्मा, कर्णाराम गर्ग, देवीलाल भाम्भू, किशन सिंह नंदड़ा, भंवर उपाध्याय, रामेश्वर जाजड़ा, महेंद्र सिंह भाटी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधि व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।











