अबतक इंडिया न्यूज 4 दिसंबर । रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन गुरुवार (4 दिसंबर 2025) शाम को दो दिन के दौरे पर नई दिल्ली पहुंचे. पालम एयरपोर्ट पर उनका भव्य स्वागत किया गया. पीएम मोदी ने पुतिन ने गले मिलकर पुतिन को स्वागत किया और फिर दोनों एक ही कार में बैठकर एयरपोर्ट से रवाना हुए.
इस यात्रा का उद्देश्य लगभग आठ दशक पुरानी भारत-रूस साझेदारी को और मजबूत करना है, एक ऐसी साझेदारी जो जटिल भू-राजनीतिक माहौल के बावजूद स्थिर बनी हुई है. प्रधानमंत्री मोदी शुक्रवार को होने वाली 23वीं भारत-रूस शिखर वार्ता को लेकर बेहतर माहौल बनाने के उद्देश्य से आज शाम पुतिन के लिए एक निजी रात्रिभोज की मेजबानी करेंगे. दोनों नेताओं के बीच होने वाली वार्ता का मुख्य विषय रक्षा संबंधों को मजबूत करना, भारत-रूस व्यापार को बाहरी दबाव से सुरक्षित रखना और छोटे मॉड्यूलर संयंत्रों में सहयोग की संभावनाओं की तलाश जैसे मुद्दों पर केंद्रित होगा.
इस बैठक पर पश्चिमी देशों द्वारा करीबी नजर रखे जाने की संभावना है. रूसी नेता का नयी दिल्ली का लगभग 27 घंटे का दौरा इसलिए और भी अहम हो गया है क्योंकि यह भारत-अमेरिका संबंधों में तेजी से आ रही गिरावट की पृष्ठभूमि में हो रहा है. बैठक के बाद दोनों पक्षों के बीच व्यापार के क्षेत्रों सहित कई समझौते होने की उम्मीद है. दोनों नेताओं के बीच बैठक से पहले शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति भवन में पुतिन का औपचारिक स्वागत किया जाएगा.
7 लोक कल्याण मार्ग पहुंचे मोदी-पुतिन
पीएम मोदी और रूसी राष्ट्रपति पुतिन 7 लोक कल्याण मार्ग पहुंच चुके हैं. दोनों नेता एक ही कार से एयरपोर्ट से निकले थे. यहां पीएम मोदी और राष्ट्रपति पुतिन प्राइवेट डिनर करेंगे.
MFA Russia tweets, “Russia President Vladimir Putin has arrived in India for a two-day state visit. The Russian leader received a warm personal welcome from Prime Minister Narendra Modi.” pic.twitter.com/xrgAlMPcnL
— ANI (@ANI) December 4, 2025
पुतिन के ग्रैंड वेलकम पर रूस का बड़ा बयान
पीएम मोदी ने जिस तरह प्रोटोकॉल तोड़कर राष्ट्रपति पुतिन का स्वागत किया है, उससे रूस भी हैरान है. रूस ने एक बयान में कहा है कि हमें नहीं पता था कि मोदी अगवानी करेंगे.










