अबतक इंडिया न्यूज 3 अक्टूबर देशनोक । देशनोक स्थित अम्बेडकर भवन में किसान केसरी पूर्व नेता प्रतिपक्ष स्व. रामेश्वर डूडी की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर एक भावपूर्ण श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने स्व. डूडी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और ‘रामेश्वर डूडी अमर रहे’ के गगनभेदी नारे लगाए।

श्रद्धांजलि सभा में डूडी परिवार के सदस्यों के साथ-साथ स्थानीय जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में शामिल हुए। आयोजन से जुड़े एडवोकेट संजय गोयल ने बताया कि इस अवसर पर स्व. रामेश्वर डूडी के सामाजिक योगदान और जनसेवा को याद किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मुरलीधर गोयल एवं एड. संजय गोयल परिवार की ओर से असहाय व जरूरतमंद लोगों को भोजन करवाया गया।
इस दौरान एड. संजय गोयल, तोलाराम सियाग, ओमप्रकाश , मुरलीधर गोयल, जगदीश शर्मा, पार्षद अशोक मेघवाल, नारायण दान, रोशन रेगर, घनश्याम मेघवाल, बृजमोहन, ललित पंवार, ओमप्रकाश मेघवाल, जगदीश जाम, रूपाराम मेघवाल, केसुराम गोयल और रामेश्वर जाम सहित कई प्रबुद्धजन उपस्थित रहे।












