अबतक इंडिया न्यूज देशनोक 29नवंबर।देशनोक पुलिस व डीएसटी बीकानेर ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए अलसुबह देशनोक पुलिया के पास एक काले रंग की गुजरात पासिंग ऑडी कार से 1 क्विंटल 53 किलो डोडा पोस्त जब्त किया है।ऑडी कार सहित दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
देशनोक एसएचओ सुमन शेखावत ने जानकारी देते हुए बताया कि बीकानेर रेंज आईजी हेमंत शर्मा व एसपी कावेंद्र सिंह सागर के निर्देशानुसार अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत रात्रि नाकाबंदी के दौरान काले रंग की गुजरात नम्बर की संदिग्ध ऑडी कार GJ01RL4777 को रुकवा कर तलाशी करने पर कार में 9 बोरी डोडा पोस्त छिलका मिला जिसका वजन 152किलो 900 ग्राम है।।दो तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है।बीकानेर चौखुंटी फाटक निवासी इरफान खान पुत्र रज्जाक खान कायमखानी मुसलमान व तिलकनगर बीकानेर निवासी सुभाष उर्फ सुभान पुत्र बृजलाल मिरासी मुसलमान को गिरफ्तार कर गहनता से अनुसंधान किया जा रहा है।तस्कर मध्यप्रदेश से अवैध डोडा की खेप लेकर आ रहे थे । देशनोक में अलसुबह देशनोक पुलिस व बीकानेर डीएसटी के हत्थे चढ़ गए। एनडीपीएस एक्ट में प्रकरण दर्ज कर जांच नोखा थानाधिकारी अरविंद कुमार को सौंपी गई है।
इस कार्यवाही में बीकानेर डीएसटी प्रभारी सीआई विश्वजीत सिंह, एसएचओ सीआई सुमन शेखावत ,कांस्टेबल राजेन्द्र,रमेश,दिनेश,कैलाश दान व रघुवीर की विशेष भूमिका रही।











