Home » देश » 3 दिन बंद रहेंगे बैंक, संडे को ही निपटा लें जरूरी काम, छुट्टी के दिन भी खुलेंगी ब्रांच

3 दिन बंद रहेंगे बैंक, संडे को ही निपटा लें जरूरी काम, छुट्टी के दिन भी खुलेंगी ब्रांच

बैंक हड़ताल
अबतक इंडिया न्यूज 26 सितंबर । आपको भी अगर बैंक जाकर कोई जरूरी काम निपटाना है तो सोमवार का इंतजार करने की गलती बिल्कुल न करें. 28 सितंबर से लगातार तीन दिनों तक सरकारी बैंकों के शटर डाउन रह सकते हैं. ऐसे में ग्राहकों को किसी भी तरह की परेशानी से बचाने के लिए सरकार और बैंकों ने बड़ा फैसला लिया है. कल यानी रविवार को ही सभी सरकारी बैंक खुले रहेंगे. इसलिए संडे को ही जाकर अपने जरूरी काम कर लें.
बैंक हड़ताल से पहले राजस्थान सरकार अलर्ट: 
-28 से 30 सितंबर तक बैंकों की हड़ताल के मद्देनजर वित्त विभाग का महत्वपूर्ण निर्णय 
-राजस्थान में 27 सितंबर को खुलेंगे सरकारी राजस्व वाले कार्यालय
-28 से 30 सितंबर प्रस्तावित बैंक हड़ताल के चलते वित्त विभाग के निर्देश
-सरकारी लेन-देन और राजस्व प्राप्तियों में व्यवधान रोकने के लिए कदम
-जरूरत होने पर 27 सितंबर रविवार को राजस्व अर्जन वाले विभाग/कार्यालय खोले जा सकेंगे
-सभी विभागों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश 

यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक देशव्यापी हड़ताल का आह्वान किया है. लगातार 3 दिन शाखाएं बंद रहने से आम जनता, कारोबारियों और पेंशनभोगियों को कैश और चेक क्लीयरेंस में भारी दिक्कत न आए, इसीलिए केंद्र सरकार ने संडे को सार्वजनिक क्षेत्र के सभी बैंकों को खुला रखने का आदेश दिया है.

बैंकों ने ग्राहकों को दी ये सलाह

 

भारतीय स्टेट बैंक (SBI) ,बैंक ऑफ इंडिया (BOI) और यूको बैंक सहित लगभग सभी बैंकों ने अपने ग्राहकों को हड़ताल को देखते हुए साफ किया है कि हड़ताल के दौरान ब्रांच स्तर पर कर्मचारियों की कमी से काउंटर सर्विस प्रभावित हो सकती है. बैंकों ने कहा है कि नकदी की जरूरत के लिए ATM और कैश डिपॉजिट मशीनों (ADWM) का रुख करें. फंड ट्रांसफर, बिल पेमेंट और बाकी कामों के लिए बैंकिंग ऐप्‍स, नेट बैंकिंग और UPI का इस्तेमाल करें. हड़ताल के बावजूद ये सेवाएं 24×7 चालू रहेंगी.बैंकों की इस देशव्‍यापी केवल राष्ट्रीयकृत बैंक ही नहीं, बल्कि क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक (RRBs) भी इस हड़ताल में शामिल हो रहे हैं. हड़ताल का सबसे बड़ा असर सरकारी बैंकों और कुछ पुराने प्राइवेट बैंकों जैसे कर्नाटक बैंक पर दिखेगा. कर्नाटक बैंक ने भी चेतावनी दी है कि उनके ऑपरेशन्स पर असर पड़ सकता है.

क्‍यों हो रही है हड़ताल

बैंकिंग सेक्टर के करीब 90% कर्मचारियों के प्रतिनिधित्व का दावा करने वाले संगठन यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने इस तीन दिवसीय हड़ताल का आह्वान किया है. उसकी प्रमुख मांगे हैं-
  • 5-डे वीक: हफ्ते में केवल 5 दिन बैंकों में कामकाज हो.
  • पेंशन अपडेशन: सभी पेंशनभोगियों के लिए पेंशन में सुधार और समान महंगाई भत्ता (DA) मिले.
  • NPS से OPS: नेशनल पेंशन सिस्टम के दायरे में आए कर्मचारियों को पुरानी पेंशन योजना चुनने का विकल्प देना.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *