Home » शिक्षा » राजुवास में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 का प्रचार-प्रसार, युवाओं से क्विज में भाग लेने का आह्वान

राजुवास में विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 का प्रचार-प्रसार, युवाओं से क्विज में भाग लेने का आह्वान

विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027

अबतक इंडिया न्यूज 17 सितंबर बीकानेर ।  माई भारत बीकानेर की ओर से विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग-2027 के व्यापक प्रचार-प्रसार एवं युवा सहभागिता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को राजस्थान यूनिवर्सिटी ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज (राजुवास) में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

30 सितंबर तक लाइव रहेगी क्विज

कार्यक्रम के दौरान जिला युवा अधिकारी सुश्री विजेता मजूमदार ने विद्यार्थियों को इस संवाद श्रृंखला की संपूर्ण प्रक्रिया, उद्देश्यों तथा इससे मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए अधिक से अधिक संख्या में ऑनलाइन क्विज में भाग लेने का आह्वान किया। सुश्री मजूमदार ने बताया कि यह क्विज 30 सितंबर 2026 तक लाइव रहेगी।

प्रधानमंत्री के समक्ष विचार रखने का मिलेगा अवसर

जिला युवा अधिकारी ने चयन प्रक्रिया के चरणों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि क्विज के उपरांत जिला, राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर विभिन्न चयन चरण आयोजित किए जाएंगे। इस प्रक्रिया में चयनित युवाओं को जनवरी 2027 में भारत मंडपम, नई दिल्ली में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय कार्यक्रम में भाग लेने और माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के समक्ष विकसित भारत के निर्माण हेतु अपने नवीन विचार व दृष्टिकोण प्रस्तुत करने का ऐतिहासिक अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने आगे कहा कि विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग देश के युवाओं को अपनी सोच, नेतृत्व क्षमता और प्रतिभा को राष्ट्रीय मंच पर प्रदर्शित करने का एक सशक्त माध्यम प्रदान करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *