Home » राजस्थान » देशनोक निकाय चुनाव : कांग्रेस का परचम ,भाजपा 7 पर अटकी, कई दिग्गज धरासायी

देशनोक निकाय चुनाव : कांग्रेस का परचम ,भाजपा 7 पर अटकी, कई दिग्गज धरासायी

देशनोक निकाय चुनाव
 अबतक  इंडिया न्यूज 14 सितंबर देशनोक ।   देशनोक इंडनगरपालिका चुनाव में कांग्रेस ने अप्रत्याशित जीत हासिल कर परचम फहराया हैं।35 वर्षो में कांग्रेस ने पहली बार पूर्ण बहुमत हासिल किया हैं।कांग्रेस ने 15 सीटें जीती हैं।भाजपा सात सीटें ही जीत पाई हैं।भाजपा के दिग्गज नथमल सुराणा ,भाजपा मंडल अध्यक्ष की मां मुन्नी देवी,लक्ष्मण दान चुनाव हार गए हैं।भाजपा के विवादित रमेश शर्मा व कमल नाहटा भी धराशायी हो गए।वार्ड नं 12 से भाजपा समर्थित सोन कंवर नजदीकी मुकाबले में 11 वोटों से चुनाव जीती है।इनके पति गोविंद दान का  पर्चा खारिज हुआ था। वार्ड नं 14 में बेहद रोमांचक मुकाबले देशनोक भाजपा मंडल अध्यक्ष की मां मुन्नी देवी 8 वोटों से चुनाव हार गई।मतदान के दिन यहां दोनों पक्षों में झड़प हुई थी।वहीं ब्राह्मण बाहुल्य  वार्ड नं 24 में भाजपा की चंदा देवी ने कांग्रेस की सरिता देवी मूंधड़ा को कांटेदार मुकाबले में 9 वोटों से मात देकर जीत हासिल की। पिछले चुनाव में इसी वार्ड से पूर्व चेयरमैन ओमप्रकाश मूंधड़ा यहां से चुनाव जीते थे।लेकिन इसबार इनके भाई अशोक मूंधड़ा की पत्नी चुनाव हार गई।हॉट वार्ड नं 6 में कांग्रेस के  चेयरमैन प्रत्याशी  ओमप्रकाश मूंधड़ा 115 वोटों से चुनाव जीते हैं। वार्ड नं 19 व 21 से निर्दलीयों ने बाजी मारी हैं।वार्ड नं 11 में कांग्रेस के बागी निर्दलीय गोपाल राम मेघवाल ने 217 वोट हासिल करने में कामयाब रहे । मेघवाल कांग्रेस से महज  15 वोटों से चुनाव हार हैं।वार्ड नं 15 की भाजपा प्रत्याशी 233 वोटों से जीत हासिल की है, जो भाजपा खेमे में सबसे बड़े अंतर की जीत हैं।वहीं कांग्रेस की नेमु देवी नायक(514) ने सबसे बड़े अंतर 378 वोटों से जीत हासिल की  है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *