अबतक इंडिया न्यूज देशनोक13 सितंबर । नगरपालिका चुनाव इस बार बेहद रोमांचक रहा।प्रारंभिक दौर में कांग्रेस अपने आपको बेहद मजबूत मान रही थी।पूर्व मंत्री भंवरसिंह भाटी व पूर्व चेयरमैन मूंधड़ा बड़े बड़े दावे कर थे।भाजपा को प्रतिद्वंदी तक नहीं मान रहे थे।लेकिन जैसे ही युवा विधायक अंशुमान सिंह भाटी की एंट्री हुई,बाजी पलटनी शुरू हो गईं।प्रचार -प्रसार का दौर शुरू होते-होते देशनोक भगवा रंग से सराबोर हो गया।पूर्व मंत्री देवीसिंह भाटी की एंट्री के बाद तो भाजपाइयों के हौसले आसमान छूने लगे । मतदान के दिन बम्पर वोटिंग ने जीत की नई पटकथा लिख दी।कांग्रेस SC वार्डो में टिकट वितरण का असंतोष नियंत्रण करने में सफल नहीं हो पाई।जिसका फायदा भाजपा को मिलता हुआ दिख रहा हैं।पूर्व मंत्री देवी सिंह भाटी की अभेद रणनीति व युवा विधायक अंशुमान सिंह भाटी की “अपणायत पॉलिटिक्स” ने कमल के खिलने की राह प्रसस्त कर दी।अधिकारिक परिणामों की मुहर लगनी बाकी हैं।
देशनोक में बन रहा भाजपा का बोर्ड…
ग्राउंड रिपोर्ट में भाजपा 14 से ज्यादा सीटों पर बेहद मजबूत नजर आ रही हैं।वार्ड नं 2,7,9,11,10,13,15,16,17,18,22,23,24,25 में भाजपा बेहद मजबूत स्थिति में है।वहीं वार्ड नं 1 ,14, में भाजपा व कांग्रेस में कांटे की टक्कर हैं।ऐसे में भाजपा देशनोक नगरपालिका में बहुमत के साथ बोर्ड बनाने की स्थिति मानी जा सकती है ।
हालांकि चर्चित हॉट वार्ड नं 6 में अगर अप्रत्याशित परिणाम आते हैं तो देशनोक की राजनीति में बड़ा धमाका होगा।क्योंकि यहां दो वैश्य समाज के दिग्गजों में सीधी टक्कर हैं।इस सीट पर हार-जीत के अलग-अलग दावे व समीकरण सामने आ रहे हैं।इसलिए आधिकारिक परिणाम आने तक अनुमान का रोमांच बना रहेगा।












